बिलासपुर: छत्तीसगढ़ सद्भाव पत्रकार संघ ने स्वर्गीय आदर्श टमकोरिया को दी श्रद्धांजलि

बिलासपुर, 2 सितंबर 2025 :— छत्तीसगढ़ सद्भाव पत्रकार संघ ने मंगलवार को दोपहर 1:00 बजे छत्तीसगढ़ भवन में एक शोक सभा का आयोजन किया। सभा में संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष जय प्रकाश टमकोरिया के भतीजे आदर्श टमकोरिया के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। स्वर्गीय आदर्श का बारहवां दिन होने के उपलक्ष्य में आयोजित इस सभा में 2 मिनट का मौन धारण कर मृत आत्मा की शांति और परिवार को दुख सहने की शक्ति के लिए प्रार्थना की गई।

ज्ञात हो कि 21 अगस्त 2025 को जय प्रकाश टमकोरिया के भतीजे श्री किशन लाल टमकोरिया के पुत्र आदर्श टमकोरिया का निधन हो गया था। शोक सभा में संघ के प्रमुख पदाधिकारी शामिल हुए, जिनमें प्रदेश अध्यक्ष देवदत्त तिवारी, महासचिव प्रकाश चंद्र अग्रवाल, कोषाध्यक्ष प्रतीक मिश्रा, उपाध्यक्ष राजेंद्र यादव, सचिव भूपेंद्र पांडे, कार्यकारिणी सदस्य अनिल श्रीवास, मीडिया प्रभारी संतोष मिश्रा, संगठन सचिव सृष्टि सिंह, सदस्य तरुण मिश्रा सहित अन्य साथी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *