सारंगढ़/ सारंगढ़ विधानसभा क्षेत्र की कांग्रेस विधायक उत्तरी गनपत जांगड़े पैरों के पास भगवान श्रीकृष्ण के प्रिंट वाली साड़ी पहनकर विवाद में फंस गई हैं। विवाद इससे भी गहरा गया कि कार्यकम में प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल भी उपस्थित रहे। भाजपा इस पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराते हुए विरोध में उतर आई है। इंटरनेट मीडिया पर भी विधायक को लोगों के भारी विरोध का सामना करना पड़ रहा है। जन्माष्टमी की मौके पर सारंगढ़ विधायक उत्तरी गनपत जांगड़े ऐसी साड़ी पहनकर कार्यक्रमों में शामिल होती रहीं, जिसमें भगवान कृष्ण का प्रिंट था। साड़ी के पैरों की तरफ वाले हिस्से में भी भगवान के चित्र प्रिंट थे। इस साड़ी को पहनकर विधायक कई सरकारी और निजी कार्यक्रमों शामिल हुईं। अब इंटरनेट मीडिया में उनके चित्र प्रसारित हो रहे हैं। कई लोग चित्र साझा कर विधायक पर तंज कस रहे हैं।

मंत्री उमेश पटेल भी थे कार्यक्रम में शामिल
शुक्रवार को विधायक उत्तरी गनपत जांगड़े ने सारंगढ़ मे कृष्ण कुंज योजना के तहत पौधरोपण किया कार्यक्रम में उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल भी थे यहां बाझीनपाली नगर पंचायत पुसौर के बोरोडीपी नगर पंचायत पुसौर सरिया और घरघोट मे पौधारोपण किया गया

