
कोरबा – कोरबा जिला के ग्रामीण क्षेत्रों में राशन दुकान चलाने वाले समूह और संस्था के संचालकों द्वारा अतिरिक्त चावल के हेरा फेरी करने वाले की खैर नहीं खाद विभाग आई एक्शन में आपको बता दें कि समाचार पत्रों में प्रमुखता से खबर प्रकाशन की जा रही थी, कि राशन दुकान संचालकों ने केंद्र सरकार द्वारा 5 किलो आवंटित चावल बाटा ही नहीं, जिसके बाद खाद विभाग के अधिकारी जितेंद्र कुमार सिंह ने कड़ी रुख दिखाते हुए कहा कि जिस राशन दुकानों में अतिरिक्त चावल की हेराफेरी की गई उन राशन दुकानों पर जांच कर सख्त कार्यवाही की जाए, जिसके बाद फूड इंस्पेक्टर अपने अपने क्षेत्रों के राशन दुकानों में जांच शुरू की गई , ऐसा ही एक मामला कोरबा ग्रामीण क्षेत्रों में देखने को मिला जहां पर फूड इंस्पेक्टर सुशील टंडन द्वारा अतिरिक्त चावल की हेरा फेरी करने वाले तीन राशन दुकानों में कार्यवाही की कुदुरमाल, केरा कछार एवं नखटीखार के हितग्राहियों के प्राथमिकता कार्ड एवं अंत्योदय राशन कार्ड की जांच की गई जिससे स्पष्ट हो गया कि अतिरिक्त चावल का वितरण हुआ ही नहीं, मौजूद कार्डधारियों ने कहा कि कई बार संचालक उन्हें समय पर मिलने वाले लाभ से वंचित रखता आ रहा है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा आवंटित पांच पांच किलो चावल वितरण ही नहीं की गई, कार्डधारियों ने कहा कि जब भी हम हमारे द्वारा अतिरिक्त चावल आवंटन को पूछा जाता है तो दुकान संचालक द्वारा यह कह दिया जाता है कि अब तक हमारे यहां अतिरिक्त चावल आया ही नहीं, जिसके बाद फूड इंस्पेक्टर द्वारा कार्डधारियों के बयान लेकर दुकान संचालकों के खिलाफ पंचनामा एवं प्रतिवेदन बनाकर अपने उच्च अधिकारियों को सौंपा गया अब देखना यह होगा कि अतिरिक्त चावल हेराफेरी करने वालों इन राशन दुकानों संचालकों के ऊपर कब कार्यवाही होती है

