शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भाड़ी मे हिंदी साहित्य के महान उपन्यासकार ‘कथा सम्राट’ मुंशी प्रेमचंद जी का जन्मदिवस श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ हुई। इस अवसर पर विद्यालय की 11वीं एवं 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों द्वारा संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में छात्रों ने प्रेमचंद जी की रचनाओं एवं उनके जीवन की पृष्ठभूमि पर अपने विचार प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम का आयोजन हिंदी व्याख्याता डॉ. दिनेश पटेल द्वारा किया गया। उन्होंने प्रेमचंद जी की “आदर्शोन्मुख यथार्थवाद” की रचनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला और उनके साहित्य के सामाजिक महत्व को बताया। कार्यक्रम का सफल संचालन विज्ञान शिक्षक श्री खिलेश्वर साहू ने किया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य जे.के. खोब्रागड़े सहित वरिष्ठ व्याख्याता संतोष तिवारी, आर.एल. मैत्री, सुनील शर्मा, हरेंद्र चंद्राकर, आशा पटेल, श्रीमती वर्तिका सिंह सहित समस्त शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य महोदय ने विद्यार्थियों को प्रेमचंद जी के आदर्शों को अपनाने और अधिक से अधिक साहित्य पढ़ने के लिए प्रेरित किया।

