सरस्वती सायकल योजना के तहत 28 छात्राओं को मिली साइकिल






मुख्य अतिथि राजेंद्र डब्बू साहू (छाया विधायक), अध्यक्षता अनीश सोनू धीवर (जनपद सदस्य), विशिष्ट अतिथि मनहरण लाल जायसवाल (उपाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी), रामफल कौशिक, जमुना प्रसाद, रामाधार श्रीवास, कृष्ण यादव, किशन पटेल, रामरतन सुरेश, संत गढ़वाल, राम किशोर साहू, चंद राम, जीवनलाल निर्मलकर,शीतल दास मानिकपुरी, रामपुरी ताम्रकार (संकुल समन्वयक), सुश्री कावेरी यादव (प्रभारी प्राचार्य), मनोज महिलांगे, विनोद चौबे, शैलेंद्र, श्रीमती अनीता उइके, श्रीमती पूजा मिश्रा, श्रीमती नंदिनी राजपूत, श्रीमती केसरिया मैडम, लास्कर सर व छात्र छात्राएँ उपस्थित रहें।



बेलतरा :– बिल्हा ब्लॉक के ग्राम बेलतरा में शिक्षा विभाग के द्वारा संचालित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेलतरा में शनिवार को सरस्वती साइकिल योजना के तहत अनुसूचित जाति एवं जनजाति तथा पिछड़ा वर्ग के कुल 28 छात्राओं को सायकिल वितरण किया गया।

शासन की योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए कार्यक्रम के मुख्य अथिति छाया विधायक़ राजेंद्र साहू ने बताया कि इस योजना के आने से छात्राओं को होने वाली बाधा बहुत हद तक कम हो जाती है इस योजना के तहत बालिकाओं को शासन के तरफ से छात्राओं को निःशुल्क साइकिल उपलब्ध कराई जाती है। इस योजना के वजह से शाला आने जाने में बहुत सहूलियत होगी, पैदल आने जाने से बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। साथ ही उन्होंनें सभी छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की । वहीं साइकिल पाने वाली छात्राओं में इस योजना को लेकर भारी उत्साह देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *