बिलासपुर / प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना-जलग्रहण विकास घटक-2.0 अंतर्गत जिले में पीआईए स्तर पर 7 माईक्रोवाटरशेडवार बिटकुली/रिगरिगा, डांड़बछाली/पहाड़बछाली, नगोई, नगपुरा, नवागाँव (सोन), तुलूफ, कसईबहार में सचिव के संविदा पद हेतु आवेदन आमंत्रित किये गये है। आवेदित पदों के संबंध में विस्तृत जानकारी जिले के वेबसाईट https://bilaspur.gov.in पर अपलोड कर दी गई है। वांछित योग्यताधारी आवेदक दिए गए निर्धारित प्रारूप में ही 20 दिसम्बर 2022 शाम 5.30 बजे तक कार्यालय उप संचालक कृषि सह परियोजना प्रबंधक WCDC जिला बिलासपुर जलग्रहण प्रकोष्ठ में आवेदन प्रस्तुत कर सकते है। आवेदन केवल पंजीकृत डाक अथवा स्पीड पोस्ट के माध्यम से ही स्वीकार किया जाएगा।

