मस्तूरी में छत्तीसगढ़ सद्भाव पत्रकार संघ की नवगठित इकाई का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

बिलासपुर, 20 जुलाई को छत्तीसगढ़ सद्भाव पत्रकार संघ की मस्तूरी इकाई का शपथ ग्रहण समारोह मस्तूरी में आयोजित हुआ था जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू अपरिहार्य कारणों से उपस्थित नहीं हो सके, लेकिन उन्होंने पत्र के माध्यम से इकाई को शुभकामनाएं दीं और संघ के कार्यों की सराहना की।

हाल ही में संघ के प्रदेश पदाधिकारियों और मस्तूरी इकाई के प्रतिनिधियों ने मंत्री साहू के कार्यालय में उनसे भेंट कर स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस दौरान श्री साहू ने भविष्य के कार्यक्रमों में शामिल होने का आश्वासन दिया और पत्रकार हित में संघ के प्रयासों की प्रशंसा की।

प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश अध्यक्ष देवदत्त तिवारी, महासचिव प्रकाश चंद्र अग्रवाल, मस्तूरी इकाई के संरक्षक प्रमोद अवस्थी, ब्लॉक अध्यक्ष विनोद बघेल, ब्लॉक सचिव प्रभात अवस्थी, प्रदेश सचिव भूपेंद्र पांडेय, उपाध्यक्ष राजेंद्र यादव, कोषाध्यक्ष प्रतीक मिश्रा, मीडिया प्रभारी संतोष मिश्रा, कार्यसमिति सदस्य अनिल श्रीवास, तरुण मिश्रा, ब्लॉक संगठन सचिव रविंद्र टंडन, विश्व प्रकाश कुर्रे आदि शामिल थे। मस्तूरी विधानसभा संयोजक व प्रदेश भाजपा सह कोषाध्यक्ष (किसान मोर्चा) बी.पी. सिंह ने इस भेंट में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *