जैजैपुर // जनपद पंचायत जैजैपुर के ग्राम पंचायत डोटमा में नाली निर्माण में अनियमितता की शिकायत जैजैपुर के विधायक प्रतिनिधि राजेश लहरें ने जिला पंचायत सीईओ शक्ति एवं जनपद पंचायत सीईओ जैजैपुर से किया है। लहरें ने अपने शिकायत में सरपंच सचिव एवं तकनीकी सहायक के द्वारा मिलकर नाली निर्माण में व्यापक अनियमितता किया है। आंगनबाड़ी से सामुदायिक शौचालय की ओर बने नाली को 300 मीटर की जगह केवल 230 मीटर के निर्माण कार्य किया गया है जिसमें तकनीकी सहायक के द्वारा 6 इंच छड़ का मूल्यांकन कि बात कही गई है। जिसे शिकायतकर्ता डोटमा में हुए नाली निर्माण में उच्च स्तरीय जांच की मांग भौतिक सत्यापन करते हुए उचित कार्यवाही की मांग किया गया है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार डोटमा सरपंच प्रतिनिधि के द्वारा कार्यक्रम अधिकारी पर दबाव बनाकर भुगतान करने को बोला जा रहा है।
सरपंच प्रतिनिधि
काम सही हुआ है कोई
अनियमितता नहीं है ।

