बिलासपुर :- बिलासपुर जिले के बेलतरा विधानसभा सीट समान्य होने तथा मौजूदा सर्वे और बघेल सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी जोश दिखने को मिल रहा है लगातार रोज नए चेहरे प्रत्याशी के रूप में सैकड़ों समर्थकों के साथ आवेदन फार्म जमा कर रहे हैं।
यहां भले ही कांग्रेस पिछले बीस सालों से सत्ता से बाहर है लेकिन फिर भी इस सीट को लेकर कांग्रेस प्रत्याशीयों में गजब का उत्साह देखा जा रहा है नीत नए नाम सामने आ रहे हैं। नई प्रक्रिया में सभी दावेदार ब्लॉक अध्यक्षों के माध्यम से तय फार्मेट में अपना आवेदन दे रहे हैं।21-8-2023 तक लगभग सत्तर फार्म जमा हो चुके हैं।
अब तक सभापति अंकित गौरहा,चंद्र प्रकाश बाजपेई, महापौर रामशरण यादव,राजेंद्र साहु,विनय शुक्ला, अशोक शुक्ला, भुवनेश्वर यादव, इंजीनियर लक्ष्मी कुमार गहवई,किरण तिवारी, श्याम कश्यप, शीतल दास मानिकपुरी, कुमारी नंदिनी दर्वे, अनिल कुमार यादव, राजेंद्र कुमार धीवर,निशा कश्यप, रवि बघेल,गौरव यादव, वीरेंद्र शर्मा, सत्येन्द्र कौशिक, सुनिता कौशिक,पीनाल उपवेजा, परमेश्वर सुर्यवंशी, विनोद साहु, संध्या तिवारी, विष्णु यादव, वीरेंद्र गौरहा,अनुपा मिश्रा, विजय लक्ष्मी यादव, रघुनाथ पटेल, अशोक मानिकपुरी,नीरज सोनी, योगेश यादव,सुनिल सोनकर, शिवकुमार ध्रुव, रमेश कौशिक, धर्मेन्द्र शास्त्री, अशोक सुर्यवंशी, रामनारायण राठौर, विजय दुबे, ब्रजेश साहु आदि लोगों ने अपने अपने समर्थकों के साथ आवेदन फार्म जमा कर दिए हैं।
इसी कड़ी में जगमोहन कश्यप ने भी अपनी दावेदारी पेश कर दिया है और अपने समर्थकों के साथ ब्लॉक अध्यक्ष झगरराम सुर्यवंशी को आवेदन फार्म प्रस्तुत कर दिया है।
ब्लॉक अध्यक्ष झगरराम सुर्यवंशी ने बताया कि कांग्रेस पार्टी विशाल पार्टी है यहां लोकतंत्र है सबको अपनी दावेदारी और बात रखने का हक है और वही किया जा रहा है लेकिन टिकट किसी एक को ही मिलना है और इस बार सभी दावेदार एक स्वर में टिकट मिलने वाले का भरपूर सहयोग देने की बात कर रहे हैं तथा इस बार बघेल सरकार के अच्छे काम का फल मिलते हुए कार्यकर्ताओं के उत्साह से बेलतरा विधानसभा को फतह करके ही रहेंगें।

