

बेलतरा :- आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा संभागीय सम्मेलन का आयोजन 7 जून 2023 को सिम्स ऑडिटोरियम मेडिकल कॉलेज परिसर सदर बाजार बिलासपुर में प्रातः 11:00 बजे रखा गया है जिसमें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी शैलजा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव/ संयुक्त सचिव एवं प्रदेश प्रभारीगण डॉ चंदन यादव, सप्तगिरिशंकर उलका ,विजय जांगिड़, मंत्री गण, छत्तीसगढ़ शासन ,समस्त सदस्यगण, लोकसभा एवं राज्यसभा तथा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव गण राजेश तिवारी, विकास उपाध्याय, पारस चोपड़ा विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
संभागीय सम्मेलन को सफल बनाने के लिए बेलतरा विधानसभा कांग्रेस कमेटी के ब्लाक अध्यक्ष झगरराम सूर्यवंशी की अध्यक्षता में बैठक रखी गई जिसमें मुख्य रूप से छाया विधायक राजेंद्र साहू, ब्लाक उपाध्यक्ष इंजीनियर लक्ष्मी कुमार गहवई,विनय शुक्ला, अनिल यादव,पार्षद मनीष गढ़वाल, पार्षद श्याम पटेल,पिनाल उपेजा,साखन दर्वे,टिकम सिंह, मदनमोहन पांडे,छोटू साहु,कमल बच्छ,अजय अवस्थी,उत्तरा सक्सेना,देवारी यादव, किसन पटेल, संतोष मिश्रा, परमेश्वर सुर्यवंशी,टी.आर.लहरे,गुलाला यादव,उदल सुर्यवंशी रूपनारायण बच्छ आदि पदाधिकारी उपस्थित थे।
झगरराम सूर्यवंशी ने बताया कि इस सम्मेलन के माध्यम से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के रीति-नीति व सिद्धांतों एवं राज्य कांग्रेस सरकार के जन कल्याणकारी योजनाओं/ उपलब्धियों सहित केंद्र की मोदी सरकार की विफलताओं को जन- जन तक पहुंचाते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में और अधिक मजबूती के साथ एकजुट होकर ज्यादा से ज्यादा सीटों के साथ मजबूत सरकार बनाने पर विचार एवं दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।
सम्मेलन में बिलासपुर संभाग के समस्त विधायक गण पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, जिला प्रभारी, पदाधिकारी गण प्रदेश कांग्रेस कमेटी के समस्त पदाधिकारी गण मोर्चा संगठन प्रकोष्ठ विभाग के प्रदेश अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष गण, जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारिणी, समस्त ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गण, जिला/ जनपद पंचायत के अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं सभापति, नगर पालिका निगम के महापौर, सभापति, पार्षद गण, नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायत के अध्यक्ष उपाध्यक्ष गण, निगम मंडल बोर्ड के अध्यक्ष पदाधिकारी गण, कृषि उपज मंडी सहकारी समितियों के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।

