जैजैपुर :— छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के तत्वावधान में शिक्षक हित से जुड़े ज्वलंत मुद्दों को लेकर आज शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला हरदीडीह में ब्लॉक स्तरीय महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक में मुख्य रूप से तीन मुद्दों पर विशेष चर्चा हुई –
1. शिक्षकों को CTET परीक्षा में शामिल होने की अनुमति
2. वरिष्ठता सूची में व्याप्त त्रुटियों में सुधार
3. सेवा पुस्तिका का समयबद्ध संधारण एवं अन्य लंबित विभागीय कार्य
बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने कहा कि शिक्षक अपने शैक्षणिक दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से कर रहे हैं, लेकिन उनके विभागीय कार्य वर्षों से लंबित हैं, जिसका निराकरण जरूरी है।
जिला अध्यक्ष ने कहा – हक की लड़ाई मजबूती से लड़ेंगे
बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष बृजभूषण सिंह बनाफर ने कहा – “शिक्षकों से जुड़े महत्वपूर्ण एवं लंबित विषयों का निराकरण प्राथमिकता के साथ होना चाहिए। संगठन शिक्षक हित के मुद्दों को उचित मंच पर मजबूती से रखेगा। आवश्यकता पड़ी तो सामूहिक रूप से आगे की रणनीति तय की जाएगी।”
उन्होंने सभी से आपसी समन्वय, एकजुटता और संगठनात्मक अनुशासन बनाए रखने का आह्वान किया।
बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष लोचन प्रसाद चंद्रा ने की एवं संचालन भी उन्हीं के द्वारा किया गया। इस अवसर पर ब्लॉक कोषाध्यक्ष भागीरथी चंद्रा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
_शैक्षिक समन्वयक -_ मोहन चंद्रा, रोहित कुमार चंद्रा, परमेश्वर चंद्रा, केशव सिंह कंवर
_प्रधानपाठक -_ बृजभूषण सिंह चंद्रा, रामकुमार सिदार, राधेलाल रात्रे, लक्ष्मीनारायण साहू, खीरसिंह चंद्रा, संतोष सिदार
_शिक्षकगण -_ रसीला खूंटे, सोशान्ति कुजूर, घनश्याम सिंह चंद्रा, भुवनेश्वर सिंह सिदार, राजकुमार चंद्रा, रामेश्वर प्रसाद चंद्रा, गिरधारी लाल केवट, खिलावन सिंह कंवर, रामगोपाल पांडे, इंद्र कुमार खुटियारे।
अंत में ब्लॉक अध्यक्ष ने सभी के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

