जैजैपुर :— जैजैपुर थाना अंतर्गत ग्राम कशीगढ़ के आश्रित ग्राम अचानकपुर से राखड़ डंप कर लौट रहे हाईवा क्रमांक c g 11 bk 9824 के चपेट में आने से दोपहर 3:00 बजे के लगभग जैजैपुर मुख्य मार्ग राइस मिल के समीप आदिवासी युवक निरंजन उरांव पिता दशो राम उरांव निवासी ग्राम बालपुर बेलपाली चन्द्रपुर थाना की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई मृत युवक जैजैपुर थाना के ग्राम गुचकुलिया अपनी बहन चंपा उरांव के यहां छठी निमंत्रण में आया था वहां से मोबाइल रिपेयरिंग के नाम से जैजैपुर के लिए रवाना हुआ था और हाईवा के चपेट में आकर दम तोड़ दिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ट्रक का ड्राइवर हेमंत साहू के द्वारा मानवता दिखाते हुए निरंजन को ट्रक में ही लेकर तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।
घटना के तुरंत बाद सूचना पर थाना प्रभारी चन्द्रा अपने स्टाफ के साथ जैजैपुर हॉस्पिटल पर पहुंचे और भीड़ को नियंत्रित करते हुए मृत व्यक्ति के परिजनों के आने के पहले ही डेड बॉडी को पुलिस के द्वारा पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया। तब परिजन पोस्टमार्टम के स्थान पर पहुंचे
जहां चिकित्सक ने उक्त युवक के मौत की पुष्टि की शव विच्छेदन पश्चात डेड बॉडी परिजनों को सौंप दी गई। मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में ली गई है।
वही परिजन मुआवजा की मांग को लेकर श्मशान घाट में देर शाम तक डटे रहे।
थाना प्रभारी भूपेंद्र कुमार चन्द्रा ने बिना किसी जिम्मेदार अधिकारी के पहुंचे अपने स्वयं के सहयोग से मृतक के परिजनों को ₹25000 सहयोग राशि दी
और कहा कि मृतक परिवार अत्यंत ही गरीब है। प्रदत्त राशि से मृतक युवक के क्रिया कर्म के लिए सहयोग होगा
उनके इस पहल का उपस्थित जनों ने प्रशंशा की

