बिलासपुर। कांग्रेस ने प्रदेश के सभी विधानसभा की सीटों के लिए दावेदारों से आवेदन लेना शुरू कर दिया है। कांग्रेस के जो पदाधिकारी या नेता चुनाव लड़ना चाह रहे है वो कांग्रेस भवन जाकर ब्लाक अध्यक्षों को आवेदन दे रहे है। यही कारण है कांग्रेस भवन में दिनभर दावेदारों की भिड़ लग रही है। बिलासपुर जिले के सभी सीटों के लिए भी आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बिलासपुर और बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के लिए सर्वाधिक आवेदन आ रहे है।छत्तीसगढ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार बेलतरा विधानसभा के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा जारी निर्धारित प्रारूप में प्रवेश पटवा, भुवनेश्वर यादव, रामशरण यादव, इंजीनियर लक्ष्मी कुमार गहवई, ब्रजेश साहु, चंद्र प्रकाश बाजपेई ने कार्यकर्ताओं के साथ अपना दावेदारी हेतु आवेदन ब्लाक अध्यक्ष झगरराम सूर्यवंशी को प्रस्तुत किया।

