शहर अध्यक्ष बॉबी थॉमस ने की आईटी सेल पदाधिकारियों की नियुक्ति, विधायक सहित अन्य नेता रहे उपस्थित

छत्तीसगढ़ / बिलासपुर / 30 मई 2022 / रविवार को काँग्रेस भवन में आईटी सेल के शहर अध्यक्ष बॉबी थॉमस ने सेल के पदाधिकारियों की नियुक्ति कर मुख्य अतिथि विधायक शैलेष पांडे व चंद्रपुर विधायक राम कुमार यादव के हाँथो नियुक्ति पत्र दिलवाने कार्यक्रम आयोजित किया था इस दौरान मुख्य अतिथि शैलेष पांडे व रामकुमार यादव सहित अन्य काँग्रेस के बड़े पदाधिकारियों ने संबोधित कर सबका मनोबल बढ़ाते हुए इसे अति महत्वपूर्ण कार्य घोषित किया है। काँग्रेस के आईटी सेल ने डेली खबर न्यूज पोर्टल में प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि-

आई टी सेल एवं सोशल मीडिया प्रभारी विधानसभा बिलासपुर के अध्यक्ष बॉबी थॉमस के द्वारा अपनी टीम तैयार कर अपने पदाधिकारियों को विभिन्न पद से नियुक्त कर नियुक्ति पत्र देने का कार्यक्रम कांग्रेस भवन में रखा गया था जिस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर विधायक शैलेश पांडेय , चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव , कांग्रेस शहर अध्यक्ष विजय पांडेय , पूर्व प्रदेश सचिव शिवा मिश्रा एवं पूर्व लोकसभा अध्यक्ष आईटी सेल अनिल शुक्ला उपस्थित हुए विधायक शैलेश पांडेय ने पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि आईटी सेल के कंधों पर भाजपा के झूठ का खुलासा कर कांग्रेस को मजबूत करने की प्रमुख जवाबदारी है इसी कड़ी में आई टी सेल के पदाधिकारियों के द्वारा शैलेश पांडेय का जन्मदिन एक दिन पहले सबके सामने केक काट कर मनाया गया साथ ही चन्द्रपुर विधायक राम कुमार यादव ने आई टी सेल के पदाधिकारियों को कांग्रेस का कर्मवीर बताया, ततपश्चात शहर अध्यक्ष विजय पांडेय के द्वारा पदाधिकारियों को मजबूती से काम करने के लिए प्रोत्साहित किया गया, इस सभा को और उत्साह से भरने के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सदस्य पार्षद विष्णु , केंद्रीय सहकारी बैंक अध्यक्ष प्रमोद नायक , ब्लॉक अध्यक्ष विनोद साहू एवं मोती थारवानी एवं सुदेश सारथी दुबे , अमीन मुगल , गणेश किस्टा , गोविंदा किस्टा , आनंद तिवारी, शुभम लाल ने संबोधित किया साथ ही आई टी सेल के विधानसभा अध्यक्ष बॉबी थॉमस ने अपने संगठन में उपाध्यक्ष पद पर यश मिश्रा, मोहम्मद वसीम, राजेश रेयया एवं महासचिव पद के लिए विवेक लाल, अब्दुल इलियास खान, संतोष मिश्रा, मोहम्मद आसिफ अशरफी सचिव पद के लिए सौरभ सर्राफ, दाऊद इब्राहिम, खान अपूर्व, गौरव कांवर, मोहम्मद रफ़ीक , स्वराज मौर्या, नीरज चौरसिया, दुर्गेश निषाद, शिवम् अवस्थी, मनीष कुमार बघेल, मोहम्मद आदिल को नियुक्त किया इस पूरे कार्यक्रम के सफल संचालन में मुख्य प्रवक्ता रहे जौहर अली की भूमिका बहुत ही अहम रही !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *