छत्तीसगढ़: पीएम मोदी ने दी 7600 करोड़ की सौगात, कहा- इससे CG में मिलेंगे रोजगार के लाखों अवसर, नक्सल क्षेत्रों का हो रहा विकास


रायपुर :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रायपुर में परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन करने के बाद विजय संकल्प रैली को संबोधित किया इस दौरान पीएम मोदी ने जमकर निशाना साधा पीएम मोदी ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस के कोर कोर में करप्शन है कांग्रेस की विचारधारा में भ्रष्टाचार है इसके अलावा उन्होंने कहा कि मौजूदा छत्तीसगढ़ सरकार में रेत माफिया और भूमाफिया फल फूल रहे हैं पीएम मोदी ने कहा कि अपने कुशासन और भ्रष्टाचार के दाग को कांग्रेस अब झूठी गारंटी उसे छिपाने की कोशिश कर रही है आपको ऐसी झूठी गहराइयों से बहुत सतर्क और सावधान रहने की जरूरत है यह भाजपा है जो असली गारंटी देती है जो वादा करती है उसे पूरा करके दिखाती है
विपक्षी एकता पर पीएम मोदी ने साधा निशाना विपक्षी एकता पर हमला बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि जिनके दामन दागदार हैं वह आज एक साथ आने की कोशिश कर रहे हैं उन्होंने कहा कि देश के हर भ्रष्टाचारी को एक बात कान खोलकर सुन लेनी चाहिए वह अगर भ्रष्टाचार की गारंटी है तो मोदी भ्रष्टाचार पर कार्यवाही की गारंटी है

ये लोग मेरे पीछे पड़ेंगे मेरी कब्र खोदने की धमकी देंगे : पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि यह लोग मेरे पीछे पड़ेंगे मेरी कब्र खोदने की धमकी देंगे मेरे खिलाफ साजिश रच एंगे लेकिन उन्हें पता नहीं है जो डर जाए वह मोदी नहीं हो सकता छत्तीसगढ़ में इस वक्त कोल माफिया रेत माफिया और भूमाफिया फल फूल रहे हैं पीएम मोदी ने कहा कि कोल माफिया रेत माफिया भूमाफिया ना जाने कैसे-कैसे माफिया यहां फल फूल रहे हैं यहां सुबह के मुखिया से लेकर तमाम मंत्रियों और अधिकारियों तक पर घोटाले के गंभीर से गंभीर आरोप लगते रहे हैं आज छत्तीसगढ़ सरकार कांग्रेस के करप्शन और कुशासन का मॉडल बन चुकी है
कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में हजारों करोड़ों का शराब घोटाला किया
पीएम मोदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ से 36 वादे जो कांग्रेस ने किए थे उसमें एक यह था कि राज्य में शराबबंदी की जाएगी 5 वर्ष बीत गए लेकिन सच यह है कि कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में हजारों करोड़ का शराब घोटाला कर दिया है और इसकी पूरी जानकारी अखबारों में भरी पड़ी है

कांग्रेस का पंजा आपसे आपका हक छीन रहा है कांग्रेस के विकास के सामने एक बहुत बड़ा पंजा दीवार बनकर खड़ा हो गया है यह कांग्रेस का पंजा है जो आपसे आपका हक छीन रहा है इस पंजे ने ठान लिया है कि वह छत्तीसगढ़ को लूट लूट कर बर्बाद कर देगा

पीएम मोदी ने बस सड़क हादसे के मृतकों को दी श्रद्धांजलि आज सुबह यहां रैली में आ रहे छत्तीसगढ़ की तीन संतानों की एक बस हादसे में दुखद मृत्यु हो गई इस हादसे में कुछ लोग जख्मी भी हुए हैं जिनका निधन हुआ है मैं उन्हें श्रद्धांजलि देता हूं और जो लोग जख्मी हुए हैं उनके इलाज में भी हर संभव मदद की जा रही है

छत्तीसगढ़ वह राज्य है जिसके निर्माण में बीजेपी की अहम भूमिका रही है: पीएम मोदी
छत्तीसगढ़ वह राज्य है जिसके निर्माण में भाजपा की प्रमुख भूमिका रही है भाजपा ही छत्तीसगढ़ के लोगों को समझती है उनकी जरूरतों को जानती है आज यहां 7 हजार करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *