प्रदर्शन करियों ने जिला प्रशासन को वस्तु स्थिति का जायजा लेने भैंसा आने का आमंत्रण दिया
बेमेतरा // एथेनाल प्लांट बंद करने को लेकर आंदोलन के प्रदर्शन करियों ने जिला प्रशासन के कलेक्टर और एसपी सहित सभी जिम्मेदार अधिकारियों को पिला चावल,सुपारी और श्रीफल भेंटकर भैंसा गांव आकर वस्तु स्थित का जायजा लेने आमंत्रित किया। प्रमील तिवारी जी के साथ क्षेत्र के सरपंच और जनप्रतिनिधि गण और ग्रामीण किसान शामिल रहे।प्रतिनिधि मंडल ने जिला प्रशासन को बताया की जिस तरह आप लोगों के द्वारा वातानुकूलित चेंबर में बैठकर सुनहरे एथेनाल हब का सपने दिखाने का काम चल रहा है,वो पूरी तरह निराधार है।भैंसा का एथेनाल प्लांट और मुलमुला का पोल्ट्री फार्म की बदबू गंदगी और प्रदूषण से पूरा क्षेत्र का बेहाल है एवम
यहां का जन जीवन नारकीय हो चुका है।
*हालात ये है की मुलमुला में लोग अपनी बेटी बिहाने से कतरा रहे है!
सवाल रोजगार का है इस क्षेत्र में कृषि कार्य से लोग खुशहाल है,यहां बेरोजगारी नही बल्कि मेन पावर की कमी महसूस की जा रही है।इन प्लांट में जो लोग काम करने आ रहे है उनका चरित्र सत्यापन नही होने के कारण यहां का माहौल लगातार खराब हो रहा है।इस क्षेत्र में एक रात्रि विश्राम करने का आग्रह इन अधिकारियों से किया,रुकने के साथ अन्य व्यवस्था के सारे खर्च प्रमील तिवारी द्वारा वहन करने का वायदा किया गया।साथ ही पत्रकार साथियों को भी निमंत्रण दिया गया और प्रशासन को इस क्षेत्र के बदहाली का आइना दिखाने का निवेदन किया ,जिसे पत्रकार साथियों ने सहर्ष स्वीकार किया।
अब देखना होगा की प्रशासन वैसे ही निंद्रा की मुद्रा में बैठा रहेगा या प्रशासन जगेगा या वैसा ही सोने की अभिनय कर उद्योग पति को सहयोग करता रहेगा ।दशहरा के अगले दिन प्रदर्शन कारी पुरुष वर्ग सर मुंडन कराएंगे तो महिलाएं बेमेतरा की ओर कूच करेंगे।
आज धरना स्थल पर स्थानीय जनपद सदस्य प्रतिनिधी गजानंद साहू ने इस आंदोलन को समर्थन की घोषणा की ।आज धरना स्थल पर उपस्थित होकर उन्होंने भरपूर सहयोग का वायदा किया,पिछले कई दिन से इस जनपद के लोग उनसे समर्थन की अपील कर रहे थे,जिसे उन्होंने स्वीकार किया।उल्लेखनीय है इस आंदोलन को आगे बड़ते दिन के साथ लोगो का समर्थन बढ़ता जा रहा है।लोग स्वफुर्त इस आंदोलन की सहयोग कर रहे है।
प्रशासन लगातार गुमराह करने की रणनीति पर काम कर रहा है तीन सप्ताह बाद जहां कलेक्टर द्वारा जांच कमेटी का गठन नहीं कर पा रहे है,वहीं प्रदर्शन करियों से बैठक करने की अफवाह उड़ा रहे है।आंदोलन कारी प्रशासन के हर गलत कदम का सख्त विरोध कर रहे हैं।
आज आंदोलन में प्रमुख रूप से नरेश साहू, बसंत जोशी,संतोष साहू खेमराम साहू महेंद्र डहरे जनपद सदस्य,जितेंद्र यदु,लक्ष्मण साहू,कमलेश साहू भारत साहू ,गजानंद साहू ,जनपद प्रतिनिधि सिद्दीक खान जनपद सदस्य सभी वक्ताओं ने अपना अपना मंतव्य साझा किया

