शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय बिलासपुर में कार्यरत पन्ना लाल यादव हमाल के पद पर कार्यरत रहे उन्होंने 38 वर्षों तक सफलतापूर्वक अपनी सेवा पूर्ण किया। उनके सेवानिवृत्ति पर संस्था परिवार द्वारा दिनांक 01.07. 2026 को गरिमा मई विदाई समारोह का आयोजन किया गया। संस्था के अधिकारी कर्मचारियों द्वारा सेवानिवृत हुए यादव को पुष्प हार से सम्मानित कर उपहार भेंट किया उनके कार्यकाल के स्वर्णिम पलों को अभिव्यक्त किया गया प्राचार्य डॉक्टर एस के सिंघई के द्वारा उन्हें साल एवं श्रीफल ,श्रीमद् भागवत गीता देकर सम्मानित किया गया उन्होंने कहा कि सेवानिवृत हुए कर्मचारियों द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्य को महाविद्यालय हमेशा याद करेगा तथा उनके उज्जवल भविष्य एवं स्वस्थ जीवन जीने की कामना की गई इस अवसर पर संस्था के परिवार के द्वारा एवं बिहार में इसने भोज का आयोजन किया गया उक्त अवसर पर संस्था के प्राध्यापक का विभाग अध्यक्ष अधिकारी कर्मचारी एवं अतिथि गढ़ उपस्थित रहे।

