बिलासपुर 5 सितम्बर 2022/मस्तूरी तहसील के ग्राम जयरामनगर में स्थापित मेसर्स कान्हा मिनरल्स को पर्यावरणीय स्वीकृति के लिए 30 सितम्बर 2022 को लोक सुनवाई का आयोजन किया गया है। ये लोक सुनवाई उक्त तिथि को जयरामनगर स्टेडियम, जयरामनगर, तहसील मस्तूरी, जिला बिलासपुर में दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। कम्पनी ने अपनी वर्तमान उद्योग की विभिन्न ईकाईयों के विस्तार के लिए पर्यावरण संरक्षण मण्डल, रायपुर में आवेदन किया है। स्वीकृति के पूर्व आम जनता का अभिमत जानने के लिए उक्त तिथि को ग्राम जयरामनगर में जिला प्रशासन द्वारा लोक सुनवाई का आयोजन किया गया है।

