जाजवल्य जनशक्ति सोसायटी कार्यालय का भव्य शुभारंभ किया गया ।


जांजगीर / जाज्वल्य जनशक्ति सोसायटी कार्यालय का शुभारंभ कार्यक्रम दिनांक 12/08/2022 को किया गया। इस अवसर पर मा. श्री नारायण चंदेल जी (विधायक जांजगीर चांपा) द्वारा फिता काटकर कार्यालय उद्दघाटन किया गया तत्पश्चात विधायक जी द्वारा एन.जी.ओ. के उद्बोधन में जाज्वल्य जनशक्ति सोसायटी के सभी सदस्यों एवं पदाधिकारीयों को बधाई देते हुए उन्होने कहा कि हमारा देश जो हैं आजादी के 75 वीं वर्शगांठ पर अमृत महोत्सव मना रही हैं। इस अवसर पर ठीक दो दिन पहले जाज्वल्य जनशक्ति सोसायटी के कार्यालय का शुभारंभ हो रहा हैं, जिसका उददेश्य एन.जी.ओ. के अध्यक्ष सुश्री मनोरमा पाटेकर ने बताया कि एन.जी.ओ. का थीम एवं मुख्य उद्दश्य शिक्षा को लेकर हैं, साथ ही समाज सेवा, असहाय गरीब बच्चे एवं निराश्रित हैं जिनको पढ़ने के लिए पुस्तक,ड्रेस,जुते,बैग,कापी,पेन आदि संसाधन नही हैं उनको स्कुल के द्वार तक पहुंचाना हैं, सहायता एवं सहयोग पहुंचाना हैं। लोगो के बीच जागरूकता लाना हैं ताकि शिक्षित होकर नवजवान नशा मुक्त हो सकें इन सारे थीम को लेकर जनशक्ति सोसायटी का गठन किया गया हैं बताया। इसी तारतम्य में अध्यक्ष सुश्री मनोरमा पाटेकर ने बताया कि एन.जी.ओ. के कार्यालय का शुभारंभ एवं एन.जी.ओ. के कार्य के बारे में बताते हुए कहा कि हम नये तौर से नयें जोश के साथ शुरूवात कर रहें हैं, इसमें सभी सदस्यों पदाधिकारीयों एवं जनमानस का सहयोग मिला हैं। साथ ही उन्होने बताया कि शिक्षित व्यक्ति ही संविधान से मिले अपने अधिकारों को जान सकता हैं और अपने आप को आगे बढ़ाने में संघर्ष कर सकता हैं । इस अवसर पर भारी संख्या में आमजन, स्कुली छात्र-छात्राऐं व कार्यकारणी सदस्य एवं पदाधिकारीगण जिसमें शिव षंकर यादव, रवि गढ़ेवाल सावन पाटेकर, उमेंश साहू, नेतराम विजय, संतोष मिश्रा, रवि चंदेलिया, सुदीप उपाध्याय, अजित गढ़ेवाल, नकुल धीवर, गौरव यादव नागराज सारथी, अश्वनी यादव आदि कार्यक्रम में उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *