सचिन पायलट का विशाल आम सभा सेमरताल में….

बिलासपुर  :– छत्तीसगढ़ कांग्रेस पार्टी के प्रभारी सचिन पायलट जी ने विशाल आमसभा को सेमरताल हाईस्कूल मैदान में संबोधित किया उससे पहले बिलासपुर लोकसभा के प्रत्याशी देवेंद्र यादव ने सभा को संबोधित किया उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह बिलासपुर क्षेत्र जिसे  रेलवे जोन कहा जाता है कमाउ जोन है लेकिन यहां इतनी ट्रेनें रद्द हो जाती है सांसद चुप रहते हैं यहां पर लगातार आप लोगों के लिए स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर हो उसके लिए एम्स के लिए यहां की जनता आंदोलन करती है 10 साल से आंदोलन चल रहे हैं लेकिन दुख इस बात का है कि यहां के सांसद उसके लिए दिल्ली में जाकर  बैठे हैं लेकिन चुप्पी साध लेते हैं।जब देश में कांग्रेस पार्टी की सरकार आती है और कांग्रेस पार्टी धान का समर्थन मूल्य बढ़ा कर देना चाहती है लेकिन उसके लिए भी यहां के सांसद आवाज नहीं उठाते ।
उन्होंने कहा कि यहां उपस्थित मेरे साथियों मैं आपसे अपील करने आया हूं 10 साल पहले इन लोग यूपीए की सरकार बनाएं थे तब इन्होंने कहा था बहुत हुई महंगाई की मार अबकी बार मोदी सरकार 10 साल तो हो गया महंगाई कितना काम हुआ आप सब तो जानते हैं दाल का रेट बढ़ गया तेल का रेट बढ़ गया पेट्रोल डीजल का रेट बढ़ गया और गैस का रेट बढ़ गया जो गैस कांग्रेस सरकार में ₹400 में मिलता था वह आज गैस सिलेंडर भाजपा की सरकार में ₹1100 में मिल रहा है बीजेपी के कारण 10 साल में इतनी महंगाई बढ़ गई है इतनी बेरोजगारी बढ़ गई है लेकिन इसके लिए उनकी कोई योजना नहीं है भारतीय जनता पार्टी प्रचार में आकर कहते हैं हम राम को लेकर आएं हैं आप हमको लाइए प्रभु राम के कारण हम सब है पूरी सृष्टि है इन्हें राम को राजनीति में नहीं लाना चाहिए।
मैं आपको कहना चाहता हूं उनकी सारी गारंटी फेल हुई है आज से 4 महीने पहले इन्होंने चिख चिख कर बहुत सारी गारंटी दी थी आपके घर आकर कहा था कि बीजेपी की सरकार बनेगी तो ₹500 में सिलेंडर मिलना चालू होगा आज उनकी सरकार बने हुए 5 महीना हो गया ₹500 में सिलेंडर किसको मिला यह झूठी गारंटी है , मैं आपको बताना चाहता हूं मैं रास्ते से आ रहा था तो एक पोस्टर में नरेंद्र मोदी का बड़ा सा तस्वीर लगा हुआ था और उसमें लिखा हुआ था 24 लाख मकान देने की गारंटी दिया मैं आपसे पूछना चाहता हूं क्या 24 लाख मकान ग्रामीण या शहरों में मिला है आपके खाते में पैसा आया है नहीं आया ना मतलब साफ है मोदी की गारंटी  झूठ है भाजपा ने कहा था ₹1000 महीना हर बहनों को देंगे बोलकर आप सभी का वोट ले लिए लेकिन 5 महीने गुजर गए केवल 2 महीने का पैसा आया वह भी आधा अधूरा आया किसी को मिला किसी को नहीं यही मोदी की गारंटी है जो नहीं चलती ।गारंटी चलती है तो राहुल गांधी जी की गारंटी चलती है कांग्रेस पार्टी की गारंटी चलती है हमने गारंटी दिया था किसानों का कर्ज माफ करने का हमने उसको करके दिखाया ।
मैं आप सब को कहना चाहता हूं यह 10 साल की सरकार में इन लोगों ने जुमलेबाजी की है पहले सबको बोलते हैं सबके खाते में 15 15 लाख आएगा आया किसी के खाते में पैसा तो अब इनको सबक सिखाने का समय आ गया है मैं आप सब से निवेदन करना चाहता हूं हाथ जोड़कर प्रार्थना करूंगा इस बार इस युवा लड़के को मौका दें दीजिए मैं बहुत ईमानदारी से बहुत लगन से पूरी शिद्दत से आप लोगों के लिए काम करूंगा आप लोग एक बार विश्वास करके देखिए हमने 35 साल एक पार्टी को दिया है एक पार्टी बिलासपुर लोकसभा में राज कर सकती है तो 5 साल आप इस युवा को कांग्रेस पार्टी को दे सकते हैं कि नहीं देखते-देखते तीन दिन बचे हैं क्या आप मेरी आवाज बनेंगे मैं आपसे आज निवेदन करने आया हूं आप मेरी आवाज बनिए मैं आपका साथी बनकर जीवन भर अंतिम समय तक आपके लिए काम करता रहूंगा ।
आगे उन्होंने कहा कि मेरा आज आग्रह है निवेदन है मेरी माता बहनों को मेरे युवा साथियों से मेरे वरिष्ठों से आप सभी से की मेरा एक बार प्रणाम जाकर अपने पड़ोसी पड़ोसी को अपने गांव के लोगों को दीजिएगा कि देवेंद्र मिला था सभा में उसने कहां है कि दीदी भैया प्रणाम इस बार इस युवा लड़के की मदद करनी है क्योंकि आपके बिना मैं कुछ भी नहीं हूं आपके बिना कोई कुछ भी नहीं है अगर इस लोकतंत्र में भारतीय जनता पार्टी को इतना अहंकार हुआ है तो वह अहंकार भी इस कारण हुआ है क्योंकि पिछले समय में आपने समर्थन किया आज उनका अहंकार भी गिराना आपको ही है।

मैं आप सभी को भरोसा दिलाता हूं कि जैसे ही संसद में पहुंचेंगे तो आपको अपने लिए चिंता करने की जरूरत नहीं है बिलासपुर लोकसभा को देश के अंदर सबसे ज्यादा विकास कराऊंगा राज्य की सरकार हो या कोई भी बात हो आपका यह छोटा भाई आपके लिए हर चीज करके दिखा सकता है आप इस बात का विश्वास रखिएगा और इस बार मोदी सरकार की टांय-टांय फिस्स  हो चुकी है इस बार इंडिया गठबंधन की सरकार बन रहा है देश में कांग्रेस की सरकार बनेगी और महिलाओं के लिए युवा के लिए नए रास्ते खुलेंगें।



सचिन पायलट ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आप अच्छी तरह जानते हैं 7 तारीख को वोट पड़ेगा और यह वोट सिर्फ बिलासपुर का या छत्तीसगढ़ का नहीं है पूरे देश भर में मतदान चल रहे हैं और देश में क्या हालत है मुझसे बेहतर आप सब जानते हैं मैं तो सिर्फ इतना कहना चाहता हूं कि इस बार का जो चुनाव है यह निर्णायक चुनाव है इस चुनाव में जो 10 साल की सरकार दिल्ली में बैठी है उसका मूल्यांकन करना है हम सबको जागरूक नागरिक की तरह इस बात को समझना है कि हमको मोदी ने वादे क्या किए  थे और परिणाम क्या निकला है इन 10 सालों में किसी वर्ग को साधने की कोशिश सरकार ने नहीं की किसान नौजवान महिला बुजुर्ग फौजी शिक्षित बेरोजगार सब लोगों को केवल वादे दिए 10 साल तक लगातार ,और आज चुनाव आ गया तो भारतीय जनता पार्टी 5 साल और मांग रही है जैसे देवेंद्र जी ने कहा लंबे अरसे से भाजपा को अपना सांसद बनाया सांसद बनना बहुत बड़ी जिम्मेदारी है दिल्ली की सांसद में बैठकर अपने क्षेत्र की पैरवी करना यह सौभाग्य मुझे प्राप्त हो चुका है इसलिए बता रहा हूं कि संसद अगर चाहे तो क्षेत्र में सरकार किसी भी पार्टी की हो लेकिन अपने लोकसभा क्षेत्र में आकर जागरूक सांसद है दमदार है और उसकी आवाज में इतनी ताकत है दम है जितना देवेंद्र की आवाज में है तो दिल्ली से बैठे-बैठे बिलासपुर के बहुत सारे काम हो सकते हैं ।
आगे उन्होंने कहा कि   पार्टी में सोनिया जी ने राहुल जी ने खड़गे जी ने बहुत सोच समझ कर सबसे सलाह कर और सबसे पूछकर देवेंद्र यादव को प्रत्याशी बनाया है और  इस बात पर उन्होंने अपना ध्यान केंद्रित किया कि नौजवानों को राजनीति में आगे आने का मौका देना चाहिए यह आज निर्वाचित विधायक है लेकिन इस लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस ने  इनको प्रत्याशी बनाया है आपके भरोसे पर बनाया है इसलिए मैं उम्मीद करता हूं 7 तारीख को आप लोग इनको अपना आशीर्वाद देंगे अपना वोट देंगे और भारी मतदान करके इनको विजयी बनाएंगे।

    आगे उन्होंने कहा  इस देश में 10 साल से जो सरकार रही उसने देश के संसाधनों को सस्ते दामों में चंद लोगों को दे दिया हवाई अड्डा, रेलवे लाइन, बिजली घर, खदान जो भी था और 16 लाख करोड रुपए चंद उद्योगपतियों का कर्ज माफ कर दिया जो खाई जो दूरी है अमीर गरीब की इतनी बढ़ गई देश के अंदर यह चिंता का विषय है आज 140 करोड़ का मुल्क है हर व्यक्ति को संविधान ने अधिकार दिया है एक इज्जत से जीने का कमाई करने का बच्चों को पालने का आगे बढ़ने का और हमारे पूर्वजों ने जो जिंदगी दी थी उससे बेहतर जिंदगी हम जिएं यह हमारा मौलिक अधिकार है इसलिए कांग्रेस पार्टी ने जो बातें रखी है वह मैं आपको बताना चाहता हूं प्रत्येक गरीब परिवार को जितने भी इस देश में गरीब परिवार हैं प्रत्येक परिवार में सबसे बड़ी जो मुखिया महिला होगी उनके खाते में प्रतिवर्ष 1 लख रुपए हम देंगे ताकि महंगाई का मुकाबला कर सके ।
       उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि इन लोगों ने तो ₹1000 देने का जुमला दिया दो बार देने के बाद बंद कर दिया लेकिन कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने के बाद प्रति महिला 8333 उस महिला के खाते में आएगा जो महिला घर की मुखिया है । और देश में जो महंगाई हो गई है फल फूल महंगा हो गया तेल पेट्रोल डीजल महंगा हो गया सिलेंडर महंगा हो गया उसका मुकाबला  पुरुष से ज्यादा महिला करती है।

  आगे उन्होंने कहा कि 2014 से पहले बोलते थे महंगाई डायन मार गई महंगाई हो गई कांग्रेस आ गई महंगाई आ गई 10 साल पहले महंगाई थी कि आज महंगाई है आज आप जो₹500 जेब में लेकर सब्जी लेने या कुछ खरीदने जाते हैं तो पता ही नहीं पड़ता पैसा कहां चला गया तो यह महंगाई का मुकाबला करने के लिए गरीब परिवारों को प्रत्येक परिवारों को प्रतिवर्ष मतलब प्रतिमाह 8333रूपये  हमारी सरकार बनने के बाद देंगे जो हमारे लोग किसान खेती करते हैं उसे खेती में जो लागत लगती है बिजली पानी आदि सब महंगा हो गया खरीदने वाले लोग ऐसे हैं बिचोली लोग हैं कोई कालाबाजारी करता है कोई जमाखोरी करता है सस्ते में माल लेते हैं फिर बाद में महंगे में बेचते हैं इसलिए हमारी सरकार ने कहा हमारी सरकार बनने के बाद न्यूनतम समर्थन मूल्य एम एस पी में कानून बनेगा जिससे कम दाम पर कोई खरीद ही नहीं सकता अगर समर्थन मूल्य किसान को मिलेगा उसके हाथ में ताकत आएगी ।

    उन्होंने कहा कि हमने कानून बनाया है देश में मनरेगा का कानून यह सरकार की योजना नहीं है यह कार्यक्रम नहीं यह सब्सिडी नहीं है यह कानून में लिख दिया है कांग्रेस सरकार ने आप चाहे कोई बने प्रधानमंत्री कोई भी सरकार आए मनरेगा का कानून कोई हटा नहीं सकता क्योंकि गरीब परिवार जो गांव में रहता है जब सूखा पड़ता है अकाल पड़ता है लोग पलायन कर जाते हैं तब उस वक्त मदद करने के लिए 100 दिन का रोजगार का कानून बनाया है हम लोगों ने संविधान में लिख दिया हमने कहा जो श्रमिक कार्य करता है उसको कम से कम 400 रूपए प्रति दिन मिलेगा अभी मिलता है 200 ढाई सौ और हमारी घोषणा पत्र में कहीं नहीं लिखा मुझे तो आश्चर्य होता है भाइयों बहनों भाजपा के नेता क्या बोलते हैं कांग्रेस सरकार बन गई तो आपका मंगलसूत्र छीन के मुसलमान को दे देंगे आपके गांव में अगर भैंस है तो भैंस छीन लेंगे , कितना झूठ बोलते हैं कांग्रेस वह पार्टी है जो सिर्फ देने का काम करती है जितने भी अधिकार हैं वो सभी कांग्रेस पार्टी की सरकार ने दिए हैं उसमें मनरेगा भी आता है ।
  आगे उन्होंने कहा कि जब  भाजपा से पूछो महंगाई हो गई तो कहते हैं हिंदू मुसलमान बेरोजगारी हो गई तो कहते हैं मंदिर मस्जिद ऐसी-ऐसी बातें बोल रहे हैं मजहब की बात धर्म की बात मंदिर मस्जिद की बात हिंदुस्तान पाकिस्तान की बात हिंदू मुसलमान की बात कोई भी भाजपा नेता शिक्षा की ,चिकित्सा की, स्वास्थ्य की,रोड की, बिजली की, नौजवान की, उद्योग की, खाने-पीने की कोई भी चर्चा नहीं करता उनको मालूम है चुनाव का समय आयेगा लंबे-लंबे भाषण देने हैं अखबार ,टेलीविजन,होडिंग, बैनर, पोस्टर लगाए और लोगों को भ्रमित करो और फिर वोट लेकर चले जाओ लेकिन काम करने वाले लोगों को नौजवान लोगों को मेहनती लोगों को समर्पित लोगों को त्याग करने वाले लोगों को आप चुन कर भेजोगे तो आपकी हर दुख और सुख में भागीदार बनेंगे और देवेंद्र ऐसे व्यक्ति हैं मैं जानता हूं इन्होंने पार्टी का भी काम किया जनता का भी सेवा करी महापौर बने फिर विधायक बने इसलिए मैं आप सबसे निवेदन करना चाहता हूं खासकर माता बहनों से हमें इस बात में पड़ना ही नहीं है किसकी क्या जाती है क्या बिरादरी है क्या धर्म है कांग्रेस पार्टी 140 साल पुरानी पार्टी है सब की पार्टी है इसलिए कृपया करके देश में माहौल बना है बदलाव होगा, 10 साल के सरकार के जुमले खत्म हो गए अब बदलाव होगा और छत्तीसगढ़ में मैं जहां भी जा रहा हूं वहां कार्य करता ग्रामीण क्षेत्र के शहरी क्षेत्र के हम सबको आश्वासन दे रहे हैं कि कांग्रेस पार्टी बढ़त लेकर जीत रही है ।

        उन्होंने कहा मंच पर उपस्थित जितने भी नेता बैठे हैं हम सब आपसे आग्रह करना चाहते हैं देवेंद्र यादव को जीत कर भेजो आपके सांसद बनेंगे आप 35 साल एक ही बटन दबाते रहे हो आप एक बार 5 साल का मौका दो अगर 5 साल के बाद आपको लगे देवेंद्र काम नहीं कर रहा कोई बात नहीं आप तीसरे को मौका दो अब बदलाव का समय है नए लोगों को मौका दो उनको परख कर देखो जब तक आप पढ़ोगे नहीं तब तक पता ही नहीं पड़ेगा तो तुलना कैसे कर सकते हैं 10 साल मनमोहन सिंह जी की सरकार थी अब 10 साल बीजेपी की सरकार है आप दोनों सरकार को देख लो इसलिए मैं कहता हूं गरीब हो किस हो नौजवान हो महिला हो बुजुर्ग हो सब लोगों को साधने वाली जो कांग्रेस की पार्टी है उसका आपको भरोसा करना है उसको वोट डालना है देवेंद्र यादव जी को हमारा पंजा छाप है 7 तारीख को अब मतदान होगा आप लोग भारी मतदान करें बटन दबाए इनको जीत कर भेज और मैं आपको आश्वासन देता हूं देवेंद्र यादव आपका बेटा आपका भतीजा आपका पोता आपका छोटा भाई बनकर काम करेगा इस बात की जमानत में आपको देने आया हूं इसलिए आपके बीच में आया हूं और आपका उत्साह मुझे जो दिख रहा है मुझे लगता है कि भारतीय जनता पार्टी के लोगों को मालूम ही नहीं है वह अभी हवा में घूम रहे हैं घमंड में हैं संसाधन है कांग्रेस विपक्ष की सबसे बड़ी पार्टी है इसके बावजूद कांग्रेस पार्टी के बैंक के खाता बंद कर दिए गए हैं विपक्ष के मुख्यमंत्री को जेल में डाल दिया जा रहा है हमारे आदिवासी मुख्यमंत्री झारखंड के जेल में, दिल्ली के मुख्यमंत्री जेल में इन सभी का बदला जनता इस चुनाव पर देगी करारी हार इनकी होगी।

   
           आमसभा में बड़ी संख्या में कांग्रेसी नेता तथा क‌ई गांव के हजारों की संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *