*करंट लगने से महिला की हुई मौत: सिंचाई के लिए खेत में बिछी बिजली की तार की चपेट में आने से हुआ हादसा*

सक्ती: खेत में काम करने जा रही महिला की करंट लगने से मौत हो गई। बाराद्वार थाना क्षेत्र में गुरुवार को महिला का नाम रामकुंवर पटेल (42 वर्ष) था। उसका पैर खेत में टुल्लू पंप की सहायता से सिंचाई के लिए लगे बिजली के तार पर पड़ गया। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बाराद्वार थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि महिला रामकुंवर पटेल जब मेड़ के किनारे-किनारे जा रही थी, तो उसका पैर वहां बिछाए गए बिजली के तार पर पड़ गया। 11केवी विद्युत तार की चपेट में आने से उसे करंट लग गया। जब तक लोग उसे बचाने आते, उसकी मौत हो चुकी थी। फिलहाल शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि रिपोर्ट आने के बाद टुल्लू पंप मालिक के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *