बांकी मोंगरा :— शांति नगर स्थित सामुदायिक भवन में बुधवार को छत्तीसगढ़ सद्भाव पत्रकार संघ की एक महत्वपूर्ण विशेष बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में मुख्य रूप से संगठन के विस्तार, मजबूती और वर्ष 2026-27 के लिए नई ऊर्जा के साथ कार्य करने पर चर्चा की गई।
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष देवदत्त तिवारी, प्रदेश महासचिव प्रकाश चन्द्र अग्रवाल, प्रदेश मीडिया प्रभारी संतोष मिश्रा एवं बिलासपुर संभागीय अध्यक्ष दीपक शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने संगठन की मजबूती के लिए आपसी सामंजस्य और सदस्यता अभियान को तेज करने पर जोर दिया।
बांकी मोंगरा इकाई के साथियों की मांग पर वर्ष 2026-27 के लिए ब्लॉक इकाई का विधिवत पुनर्गठन किया गया। संभागीय अध्यक्ष दीपक शर्मा ने सर्वसम्मति से निर्वाचित पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की और सभी को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
* ब्लॉक अध्यक्ष: नरेंद्र कुमार सोनी
* ब्लॉक सचिव: सुनील विश्वकर्मा
* ब्लॉक उपाध्यक्ष: अजय चौहान
बैठक को संबोधित करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पिछड़ा वर्ग के प्रदेश महामंत्री भागवत विश्वकर्मा ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा:
पत्रकार समाज का दर्पण होता है। वे पूरी ईमानदारी और निष्पक्षता से समाज के हर मुद्दे को जनता के सामने रखते हैं, जो कि उनका परम दायित्व है। पत्रकार की निष्ठा तभी बनी रहती है जब वह निर्भीक होकर सच दिखाए। हम आप सभी को लोकतंत्र के सशक्त स्तंभ के रूप में देखते हैं। छत्तीसगढ़ सद्भाव पत्रकार संघ एक सशक्त संघ के रूप में देखने को मिलेगा यही शुभकामनाएं देता हूं।
वहीं संभागीय अध्यक्ष दीपक शर्मा ने कहा कि संगठन का विस्तार करना और पत्रकारों के हितों की रक्षा करना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने विश्वास जताया कि नई टीम संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी।
बैठक में जानकारी दी गई कि आगामी अप्रैल माह में पाली में ‘सामान्य सभा’ का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रदेश कार्यकारिणी के चुनाव संपन्न कराए जाएंगे।
बैठक सभा में मुख्य रूप से छत्तीसगढ़ सद्भाव पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष देवदत्त तिवारी, प्रदेश महासचिव प्रकाश चंद्र अग्रवाल, प्रदेश मीडिया प्रभारी संतोष मिश्रा, संभाग अध्यक्ष दीपक शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र सोनी, प्रणय मिश्रा, संजय आजाद, हरिशंकर साहू, विमल कुमार, धनेश देवांगन, बी.एच.अंसारी,भागवत विश्वकर्मा,आदि उपस्थित थे।

