बिलासपुर / कंडम शासकीय वाहनों की नीलामी की प्रक्रिया खुली बोली के माध्यम से 17 फरवरी को दोपहर 3 बजे जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में की जाएगी। वाहनों का अवलोकन के लिए जिला कार्यालय परिसर में रखा गया है। प्रति वाहन हेतु 3 हजार की अमानत राशि नगद या बैंक ड्राफ्ट जो कि कलेक्टर बिलासपुर के नाम हो संलग्न करना अनिवार्य होगा। निविदा का अवलोकन जिले की वेबसाईट www.bilaspur.gov.in पर भी किया जा सकता है।

