सेमरताल – छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग रायपुर के आदेशानुसार शासकीय उच्चतर माध्यमिक सेमरताल में शाला प्रबंधन समिति का गठन किया गया। शासन के आदेश अनुसार विद्यालय प्रबंधन समिति में इस वर्ष से विद्यार्थियों के अभिभावक, संरक्षक स्थानीय प्राधिकरण का प्रतिनिधि शिक्षाविद, विद्यालय के पूर्व विद्यार्थी और वंचित समूह के प्रतिनिधि इत्यादि शामिल किए गए है। विद्यालय प्रबंधन समिति में सदस्यों की संख्या बच्चों के नामांकन के आधार पर तय किया गया है। विद्यालय प्रबंधन समिति में आधीसंख्या महिलाओं की और आधी संख्या पुरुषों की रखी गई है। प्रबंधन समिति के गठन के लिए आयोजित बैठक में सर्वप्रथम समस्त उपस्थित पालकों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्राचार्य राजेश कुमार शर्मा ने किया। बैठक का संचालन व्याख्याता सीमा ठाकुर ने किया। बैठक में विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों के चयन के मापदंड उनकी जिम्मेदारिययों, कर्तव्यों के बारे में विस्तार से जानकारियां दी गई। बैठक में सर्वसम्मति से शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष के पद पर सतीश धीवर जी को चुना गया, साथ ही उपाध्यक्ष के पद पर शिवकुमारी ध्रुव को चुना गया। प्रबंधन समिति के सदस्य के रूप में संजीव दुबे स्थानीय प्राधिकरण के निर्वाचित सदस्य के रूप में चैतराम साहू, स्थानीय शिक्षाविद के रूप में द्वासी राम धीवर, पूर्व विद्यार्थी के रूप में ब्रह्मा धीवर, अभिभावक के रूप में अभिषेक धीवर, शिव सूर्यवंशी, शिव साहू, संगीता विश्वकर्मा, अरुणा देवी सूर्यवंशी, अनीता यादव, त्रिवेणी धुर्वे, लता मगर, गंगा धीवर एवं सविता यादव को सर्वसम्मति से शामिल किया गया। वही समिति में विघालय शिक्षक सीमा ठाकुर ममता परस्ते एवं टी आर लहरे शामिल किए गए।

