अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन शुरू

पहले दिन एक भी नामांकन जमा नहीं हुए

8 लोगों ने लिए नाम निर्देशन पत्र


बिलासपुर // कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अवनीश शरण द्वारा तीसरे चरण की अधिसूचना जारी की गई। इसके साथ ही नामांकन लेने का दौर शुरू हो गया है। पहले दिन आज किसी भी उम्मीदवार ने नामांकन पत्र जमा नहीं कराए। अलबत्ता 8 प्रत्याशियों ने निक्षेप राशि जमा करके नाम निर्देशन पत्र इश्यू कराए हैं। नाम निर्देशन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 19 अप्रैल है। निक्षेप राशि जमाकर नाम निर्देशन पत्र लेने वालों में श्री महेश कुमार सोनवानी, श्री लक्ष्मण पाठक, श्री देवेन्द्र सिंह यादव, श्री चंद्रप्रदीप बाजपेयी, श्री सालिकराम जोगी, श्री देवप्रसाद, श्री सुदीप श्रीवास्तव एवं श्री आनंद उरांव हैं। इस प्रकार बिलासपुर संसदीय क्षेत्र से कुल 8 उम्मीदवारों ने नाम निर्देशन पत्र लिया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *