बिलासपुर / राजस्व मण्डल कार्यालय बिलासपुर में महिलाओं का कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न अधिनियम 2013 के तहत बनाई गई आंतरिक परिवाद समिति एवं स्थानीय परिवाद समिति का पुनः गठन किया गया है। राजस्व मण्डल के अध्यक्ष सुश्री रीता शांडिल्य को समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। समिति में सहायक ग्रेड-01 श्रीमती आशा गजभिए, सहायक ग्रेड-02 श्रीमती अनारकली भार्गव, सहायक ग्रेड-02 श्रीमती एम.पद्मावती एवं अधिवक्ता कुमारी राजश्री प्रसाद को सदस्य नामांकित किया गया है।

