

रमतला, बेलतरा – राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के बाद कांग्रेस ने नया अभियान शुरू किया है. ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ के जरिए पार्टी कार्यकर्ता घर-घर लोगों से संपर्क साधने का प्रयास कर रही कांग्रेस कार्यकर्ता अभियान के दौरान लोगों से संपर्क साधकर घर-घर राहुल गांधी का संदेश पहुंचा रहे है, अभियान के दौरान केंद्र की बीजेपी सरकार की जन विरोधी नीतियों को भी उजागर किया जा रहा है । एव् भूपेश सरकार द्वारा किये गये विकास कार्यो व किसान एवं महिलाओं के लिए किये गये प्रशंसनीय कार्य को इस अभियान के माध्यम से जन जन तक पहुंचाया जा रहा है, आज बुधवार को बेलतरा विधानसभा के ग्राम रमतला में भी हाथ से हाथ जोड़ो पदयात्रा निकाला गया जिसमें स्थानीय महिला एवं पुरुष पदयात्रा में शामिल होते चले गए और सैकड़ों लोगों का कतार लग गया ,छाया विधायक राजेंद्र साहू ने बताया कि हमें इस पदयात्रा में जनता का आपार समर्थन प्राप्त हो रहा है आप देख रहे हैं हमारे रैली में जनता अपने आप खिंचा चला आ रहा है हम भाजपा की तरह पैसे देकर भींड़ नहीं बढ़ाते कांग्रेस पार्टी को जनता स्वमेव स्वीकार किया है और अब भी कर रहे हैं जिसका उदाहरण हमारा पदयात्रा में लोगों का भरपूर समर्थन मिलना है लोग कांग्रेस की बघेल सरकार से प्रभावित और लाभान्वित हैं हम जनता को बघेल सरकार के तमाम जनकल्याणकारी योजनाओं को बता रहे हैं और हमें पूरा विश्वास है कि बेलतरा विधानसभा की जनता इस बार चुनाव में कांग्रेस पार्टी को मौका देते हुए छत्तीसगढ़ में फिर से कांग्रेस की सरकार बनाने का आशीर्वाद देगी ।


ब्लाक अध्यक्ष झगरराम सूर्यवंशी ने कहा कि केंद्र सरकार कांग्रेस के बनाये हुए तमाम सरकारी संस्थाओं को बेचने का काम कर रही है और कोई भी राहत गरीबों दलितों वंचितों को नहीं मिल रहा है उज्जवला योजना भी उनका दिखावा और ठग निकला करीब अस्सी प्रतिशत गरीब उस सिलेंडर को रीफिल नहीं करा पा रहे हैं क्योंकि चार सौ से सीधा ग्यारह सौ रुपए दाम बढ़ा दिया गया है जिसे गरीब परिवार वहन नहीं कर पा रहा है इसलिए जनता की नजर और उम्मीद सिर्फ कांग्रेस पार्टी में टीका हुआ है आने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को जनता का आपार स्नेह और प्यार वोट के रूप में प्राप्त होगा और कांग्रेस पार्टी की दोनों जगह सरकार बनेगी हमें पूरा भरोसा और उम्मीद है ।
पदयात्रा में छाया विधायक राजेंद्र साहू, ब्लाक अध्यक्ष झगरराम सूर्यवंशी, ब्लाक उपाध्यक्ष इंजीनियर लक्ष्मी कुमार गहवई, यदुनंदन कौशिक, पूना राम कश्यप, राजकुमार कोरी, रामकिशोर साहु,उदल सुर्यवंशी, अशोक सुर्यवंशी, संतोष सुर्यवंशी, गुलाला यादव, अजय अवस्थी, जितू क्षत्रिय, समारू कंवर, चमरू राम पटेल, बंशी पटेल, अमित यादव, टोलीराम भार्गव, छोटेलाल भार्गव, भूपेंद्र भारद्वाज, माखन प्रजापति, किशन पटेल, रघुनंदन यादव, राजु साहु, रामायण, जीतू सोनवानी, गणेश मानिकपुरी, संदीप यादव, गज्जु पटेल, गोलू गंधर्व, भागवत भार्गव, फेकूलाल, मनहरण भारद्वाज, सुशील साहु, प्रकाश साहु, वीरेंद्र साहु, राजा साहु, प्रदीप पाल, दिपक पटेल, कमल विश्वकर्मा, नीलकमल साहु, गणेश साहु, कल्लू भोई, दुर्गेश भोई, प्रकाश साहु, शुभम भारद्वाज, आदि बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित थे।



