बिर्रा/जैजैपुर :— सक्ती जिले के विकासखंड जैजैपुर अंतर्गत ग्राम घिवरा में मातेश्वरी डोकरी दाई की कृपा से शिव भक्तों ने आस्था की एक नई मिसाल कायम की है।
सदियों से थालू मंदिर के नाम से प्रसिद्ध घिवरा के शिव मंदिर में शिवलिंग स्थापित है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए गांव के शिवभक्तों ने घिवरा से पैदल यात्रा शुरू की। टोली बिर्रा होते हुए बसंतपुर महानदी घाट पहुंची, वहां से पवित्र जल भरकर वापस घिवरा के थालू मंदिर लौटी।
मंदिर में पहुंचकर श्रद्धालुओं ने शिवलिंग का जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक और बेलपत्र अर्पित कर भगवान महादेव का पूजन किया। पूजा के बाद क्षेत्र की सुख-समृद्धि और मंगल कामना की गई। कार्यक्रम के समापन पर सभी भक्तों को खीर-पुड़ी का प्रसाद वितरित किया गया।
इस पुण्य कार्य में अशोक कश्यप, सेवा सहकारी समिति, सीताराम साहू, श्यामलाल कश्यप, राहुल कश्यप, दुजराम कश्यप, शिवशंकर कश्यप, जवाराम कश्यप, मारुति कश्यप, महेश कश्यप, रामेश्वर तिवारी, अमर सिदार और टिंकू कश्यप सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।
ग्रामवासियों ने बताया कि यह परंपरा आगे भी जारी रखी जाएगी।

