जांजगीर के देवव्रत पांडे ने नीट परीक्षा में उच्च अंक पाकर परिवार एवं जिले का गौरव बढ़ाया

देवव्रत पांडे को नीट में सफलता

99.5 परसेंटाइल , 637/700 अंक प्राप्त किए

ज्ञान ज्योति उच्चतर माध्यमिक शाला जांजगीर के 12वीं के छात्र देवव्रत पांडे ने 12वीं की परीक्षा में बेहतर अंक प्राप्त करने के बाद प्रथम प्रयास में ही नीट की परीक्षा में सफलता प्राप्त की है

7 सितंबर बुधवार को देर रात्रि घोषित नेट के परिणाम के अनुसारनीट के परिणाम के अनुसार देवव्रत पांडे ने 720 में से 637 का बेहतर अंक अर्जित किया राष्ट्रीय स्तर पर परसेंटाइल 99.5 रहा
इससे पूरी उम्मीद है कि उन्हें राष्ट्रीय स्तर के चिकित्सा महाविद्यालय में प्रवेश मिल जाएगा
देवव्रत पांडे की प्रार्थना प्रारंभिक शिक्षा जांजगीर में हुई है तथा 12वीं की परीक्षा छत्तीसगढ़ बोर्ड से ज्ञान ज्योति विद्यालय से दिलाई थी
देवव्रत पांडे शासकीय अधिवक्ता राजेश पांडेय के पुत्र हैं माता साधना पांडेय गृहणी है जबकि बहन शिवांगी पांडे अभी यूपीएससी प्रारंभिक की तैयारी कर रही है जो बास्केटबॉल की राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी भी रह चुकी हैं
देवव्रत पांडे ने अपनी सफलता का श्रेय माता पिता बहन परिवार के साथ ज्ञान ज्योति के संचालक डॉ अनिल तिवारी के कैरियर गाइडेंस को दिया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *