बिलासपुर :— वन्दे मातरम् मित्र मंडल की रविवार, 11 अक्टूबर को आयोजित 270वीं संयुक्त साप्ताहिक बैठक में उपस्थित देशप्रेमियों द्वारा आगामी मंगलवार, 13 अक्टूबर को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के समर्थन में विशाल राष्ट्रभक्त रैली निकालने का निर्णय लिया गया। रैली के माध्यम से एस.आई.आर. (विशेष गहन पुनरीक्षण) के समर्थन में महामहिम राष्ट्रपति महोदय के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा।
रैली मंगलवार, 13 अक्टूबर को सुबह 11:59 बजे लाल बहादुर शास्त्री स्कूल प्रांगण से प्रारंभ होगी। रैली गोल बाजार, सदर बाजार एवं देवकी नंदन चौक होते हुए कलेक्ट्रेट पहुँचेगी, जहाँ महामहिम राष्ट्रपति महोदय के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। सभी प्रतिभागियों से सुबह 11:30 बजे तक रैली स्थल पर पहुँचने का आग्रह किया गया है।
वन्दे मातरम् मित्र मंडल के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र जैन ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे समय जब देश में अराजकता का वातावरण निर्मित किया जा रहा है ऐसे में राष्ट्र भक्त लोगों का चुप बैठे रहना उचित नहीं है।
ब्रह्म कुमारी छाया दीदी ने कहा कि बच्चों को बचपन से ही संस्कार देना चाहिए जिससे से अच्छे समाज एवं अच्छे राष्ट्र का निर्माण हो।
बैठक को पूर्व विधायक चन्द्र प्रकाश बाजपेई,राजेश जायसवाल,जुगल किशोर मिश्रा,शिव कुमार भोई ने भी संबोधित किया।
महेंद्र जैन ने समस्त देशप्रेमियों, सामाजिक संगठनों माताओं बहिनों एवं सर्व समाज के नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में एकजुट होकर रैली में सम्मिलित हों और राष्ट्रहित के इस कार्यक्रम को सफल बनाएँ।
संगठन गीत भगवान शर्मा,राष्ट्र गीत पूर्णिमा पिल्ले,शपथ एवं आभार प्रदर्शन नरेन्द्र यादव ने किया।
विशेष अपील: जिन साथियों के पास केसरिया जैकेट, भगवा या केसरिया गमछा अथवा कोई अन्य केसरिया पोशाक उपलब्ध है, वे उसे पहनकर अवश्य आएँ, ताकि रैली में एकता, राष्ट्रभक्ति और संगठनात्मक भावना का संदेश प्रदर्शित हो।
कार्यक्रम विवरण
– दिनांक: मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
– उपस्थिति का समय: सुबह 11:30 बजे
– रैली प्रारंभ: सुबह 11:59 बजे
– प्रारंभ स्थल: लाल बहादुर शास्त्री स्कूल प्रांगण, बिलासपुर
– रैली मार्ग: लाल बहादुर शास्त्री स्कूल → गोल बाजार → सदर बाजार → देवकी नंदन चौक → कलेक्ट्रेट
– उद्देश्य: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार एवं एस.आई.आर. के समर्थन में रैली निकालकर महामहिम राष्ट्रपति महोदय के नाम ज्ञापन सौंपना।
निवेदक:
वन्दे मातरम् मित्र मंडल, छत्तीसगढ़
महेंद्र जैन
प्रांत अध्यक्ष

