सक्ति (छत्तीसगढ़) : छत्तीसगढ़ शिक्षक फेडरेशन के पदाधिकारियों ने आज शक्ति जिला कलेक्टर श्रीमती जय श्री जैन से कलेक्ट्रेट कार्यालय में सौजन्य मुलाकात की।
इस अवसर पर फेडरेशन के सदस्यों ने कलेक्टर महोदया का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया। मुलाकात के दौरान जिले में शिक्षा की गुणवत्ता और शिक्षकों से जुड़े विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई।
कार्यक्रम का एक और विशेष क्षण रहा जब शासकीय हाई स्कूल छितापंडरिया से प्राचार्य पद से सेवानिवृत्त हुए श्री बी. एस. बनाकर का सम्मान किया गया। कलेक्टर श्रीमती जय श्री जैन ने बी एस बनाकर को प्रशस्ति चिन्ह प्रदान कर उनके दीर्घकालीन शैक्षिक योगदान की सराहना की और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ कर्मचारी फैडरेशन के प्रमुख संरक्षक रमेश तिवारी, जिला संयोजक राधे लाल भारद्वाज, विकास चौबे, रमेश देवांगन, विकास तिवारी,जय किशन उरांव, खगेश पटेल, पार्वती खूंटे, रजनी पटेल, चंद्रभूषण त्रिवेदी, गगन चंद्रा, देवेंद्र पात्रे, शिक्षक फेडरेशन के कई सदस्य उपस्थित रहे।

