बिलासपुर/सेमरताल :— ‘कुर्मी परिवार दर्शन समारोह’ के सफल आयोजन को लेकर आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक श्री अनिल वर्मा के सेमरताल स्थित निवास पर संपन्न हुई। बैठक के दौरान समारोह के स्वरूप, रूपरेखा तथा अधिक से अधिक पारिवारिक सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि ‘कुर्मी परिवार दर्शन समारोह’ का आयोजन आने वाले 21 अक्टूबर 2026, दिन बुधवार को हाईस्कूल चंदैनीगोंदा मैदान में धूमधाम से किया जाएगा।
इस बैठक में आयोजन प्रमुख एवं संपादक मंडल के सदस्यों सहित वरिष्ठ जन उपस्थित रहे:
आयोजन प्रमुख: श्री लक्ष्मी कुमार गहवई
संपादक मंडल के सदस्य: श्री यदुनंदन कौशिक एवं श्री ओमप्रकाश वर्मा
अन्य प्रमुख सदस्य: श्री यज्ञेश कौशिक, श्री मनीष कौशिक, श्री रवींद्रनाथ गहवई, श्री अनिल वर्मा, श्री विकास कौशिक एवं श्री आदित्य नारायण वर्मा।
आमंत्रण संदेश :-
“आपकी उपस्थिति ही समारोह की गरिमा और पारिवारिक एकता की पहचान होगी।”
समस्त कुर्मी परिवारजनों से सादर आग्रह एवं निमंत्रण है कि वे अपने नाते-रिश्तेदारों, परिवारजनों तथा स्वजनों को भी इस समारोह में अधिकाधिक संख्या में सम्मिलित होने हेतु आमंत्रित करें। आप सभी की गरिमामयी उपस्थिति से ही यह कार्यक्रम सफल एवं यादगार बनेगा।

