बिलासपुर :- भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को और अधिक सक्रिय, सशक्त एवं परिणाममुखी बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए पूर्वी मंडल की नई कार्यकारिणी की औपचारिक घोषणा कर दी है। इस नई टीम के गठन में अनुभवी नेतृत्व और युवाओं के जोश के बीच एक सटीक संतुलन बनाने का प्रयास किया गया है। राजनीतिक गलियारों में इस नई टीम को मंडल स्तर पर संगठन को नई गति और दिशा देने वाला एक ‘मास्टरस्ट्रोक’ माना जा रहा है।
संगठन ने रूपेश यादव पर भरोसा जताते हुए उन्हें मंडल महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। रूपेश यादव की नियुक्ति को संगठन को निचले स्तर तक जोड़ने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है।
स्थानीय नेतृत्व का मानना है कि इस नई टीम के आने से पार्टी की विचारधारा का प्रसार और अधिक प्रभावी ढंग से होगा। नवनियुक्त महामंत्री रूपेश यादव ने अपनी प्राथमिकता स्पष्ट करते हुए कहा कि उनका मुख्य लक्ष्य अंतिम छोर तक संगठन को मजबूती प्रदान करना और कार्यकर्ताओं को एकजुट कर विकासोन्मुख राजनीति को आगे बढ़ाना है।
नई कार्यकारिणी की घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है और जल्द ही आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने हेतु पहली औपचारिक बैठक आयोजित की जाएगी।

