सक्ती :— छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में राजस्व पटवारी संघ द्वारा अपनी विभिन्न मांगों को लेकर 03 अगस्त 2026 को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। संघ ने बैनर-पोस्टर और नारों के माध्यम से शासन-प्रशासन के समक्ष अपनी मुख्य मांगें रखीं।
धरना प्रदर्शन की प्रमुख मांगें:
* पदोन्नति नियमों में संशोधन व सीधी भर्ती पर रोक:
* राजस्व निरीक्षक (RI) भर्ती नियमों में संशोधन करते हुए कुल स्वीकृत पदों पर 50% पदोन्नति वरिष्ठता के आधार पर और 50% विभागीय परीक्षा के माध्यम से पटवारियों को दी जाए।
* राजस्व निरीक्षक की सीधी भर्ती को पूर्णतः बंद किया जाए।
* वेतन विसंगति एवं वेतनमान निर्धारण:
* पटवारियों के वेतन निर्धारण की जांच करवाकर व्याप्त विसंगतियों को दूर किया जाए और पूरे प्रदेश में वेतन निर्धारण में एकरूपता लाई जाए।
* समयमान वेतनमान निर्धारण हेतु शासन स्तर से स्पष्ट निर्देश जारी किए जाएं, ताकि सत्यापन के समय लेखा एवं कोष कार्यालयों में अनावश्यक विलंब न हो।

