
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल वित्त मंत्री के रूप में छत्तीसगढ़ विधानसभा में लगातार अपनी सरकार का पांचवा बजट पेश किया प्रस्तुत बजट पर झूग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष दिलीप पाटिल ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2023- 24 का यह बजट गांव, गरीब ,महिलाओं, युवाओं, बच्चों व किसानों के लिए खास है। शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई व अधोसंरचना विकास पर जोर दिया गया है, प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था में सुधार, स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, पेयजल आपूर्ति, सिंचाई सुविधाओं के विस्तार, सड़क, पुल – पुलिये व अधोसंरचना विकास के लिए पर्याप्त राशि का प्रावधान बजट में किया गया है।
101 नई आत्मानंद अंग्रेजी मीडियम स्कूल की स्थापना, महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री कौशल्य समृद्धि योजना, युवाओं के लिए बेरोजगारी भत्ता, आंगनबाड़ी के कार्यकर्ताओं का वेतन दस हजार की गई है और ना किसी भी प्रकार के नए कर लगाए गए हैं ना ही कर की दर में किसी प्रकार की वृद्धि की गई है ,आगे दिलीप पाटिल ने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ आदिवासी इलाकों में विकास पहुंचाने के साथ-साथ शहरी क्षेत्रों में मिनी मेट्रो सहित छत्तीसगढ़ के मैदानी क्षेत्रों में भी विकास की बयार बजट में दिख रही हैं एक तरीके से छत्तीसगढ़ के समग्र विकास के भरोसे का बजट है।

