सलखा में कांग्रेस का ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान, कार्यकर्ता घर-घर पहुचा रहें राहुल गांधी का संदेश…

बिलासपुर , बेलतरा : —- राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के बाद कांग्रेस ने नया अभियान शुरू किया है. ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ के जरिए पार्टी कार्यकर्ता घर-घर लोगों से संपर्क साधने का प्रयास कर रही जो, 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के मौके पर बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के मुख्यालय बेलतरा में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का शुभारंभ किया गया. कांग्रेस कार्यकर्ता अभियान के दौरान लोगों से संपर्क साधकर घर-घर राहुल गांधी का संदेश पहुंचा रहे है, अभियान के दौरान केंद्र की बीजेपी सरकार की जन विरोधी नीतियों को भी उजागर किया जा रहा है । एव् भूपेश सरकार द्वारा किये गये विकास कार्यो व किसान एवं महिलाओं के लिए किये गये प्रशंसनीय कार्य को इस अभियान के माध्यम से जन जन तक पहुंचाया जा रहा हे । गुरुवार को पदयात्रा का पंद्रवा दिन ग्राम सलखा से प्रारम्भ कर ग्राम धौरामुडा में अभियान का समापन किया गया ।


इस अभियान में राजेंद्र साहू डब्बू छाया विधायक, अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रतनपुर ग्रामीण रामरतन कौशिक, राजकुमार कश्यप, मनहरण लाल जायसवाल, रोहित कौशिक, किशन पटेल, भूपेंद्र भारतद्वाज, ईश्वरी कौशिक, संगीता कश्यप, बिंदुलता कश्यप, कमलेश्वरी कश्यप, सुश्री विजय लक्ष्मी,मधु निर्मलकर, कौशिल्या पोरते, भोले सिंह, ओमकार शर्मा, किशन पटेल, राजकुमार कोरी, भागवत, गुलाला यादव आदि मौजूद रहें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *