बिलासपुर :— जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर ने बिल्हा क्षेत्र क्रमांक 3 से श्रीमती कल्पना कनेरी को अधिकृत कांग्रेस प्रत्याशी घोषित किया है। उनके नाम की घोषणा होते ही क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखा गया।
श्रीमती कल्पना कनेरी लंबे समय से कांग्रेस संगठन से जुड़ी रही हैं और क्षेत्र में उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है। उनके अधिकृत प्रत्याशी बनने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकजुटता दिखाते हुए खुशी जताई और उनके नेतृत्व में चुनाव जीतने का संकल्प लिया।
इस मौके पर कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि पार्टी ने एक योग्य और समर्पित नेता को प्रत्याशी बनाया है, जो जनता की समस्याओं को भली-भांति समझती हैं और उनके समाधान के लिए हमेशा तत्पर रहती हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने श्रीमती कनेरी का फूल-मालाओं से स्वागत किया और जीत सुनिश्चित करने के लिए क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान तेज करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, स्थानीय कार्यकर्ताओं और समर्थकों की उपस्थिति रही। सभी ने श्रीमती कल्पना कनेरी को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

