
जल जीवन मिशन के कार्य की
बिलासपुर 28 अप्रैल 2022/लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जल जीवन मिशन अंतर्गत लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी के सचिव श्री धनजंय देवांगन, जल जीवन मिशन के संचालक श्री टी.सी.वर्मा व प्रमुख अभियंता एवं अतिरिक्त संचालक श्री टी.जी.कोसरिया तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के मुख्य एवं अधीक्षण अभियंता द्वारा जिला पंचायत के मीटिंग हॉल में जल जीवन मिशन के कार्य की प्रगति के संबंध में संभागीय समीक्षा बैठक आयोजित किया गया है। जिसमें संभाग के समस्त कार्यपालन अभियंता, सहायक अभियंता, उप अभियंता उपस्थित रहें। जिसमें उच्च अधिकारियों द्वारा जल जीवन मिशन के कार्य को मिशन मोड पर लेते हुए सर्वाेच्च प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

