बिलासपुर:- मस्तुरी विधानसभा में एस सी सीट से दिलीप लहरिया को फिर से कांग्रेस पार्टी ने अपना उम्मीदवार घोषित किया है जो 2019 में भी अपना भाग्य आजमा चुके हैं और भाजपा के कृष्ण कुमार बांधी को 67950 वोट मिले। बसपा के हिस्से 53843 वोट आए। वहीं इस चुनाव में कांग्रेस तीसरे पायदान पर रही और उसे 53620 वोट मिले। इस तरह डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी ने 14107 वोट के अंतर से यह चुनाव जीत लिया था।
इस बार कनौजिया सुर्यवंशी समाज ने मन बना लिया था कि कांग्रेस पार्टी हमारे समाज से किसी एक को टिकट देगा इसीलिए कांग्रेस के कद्दावर और वरिष्ठ नेता झगरराम सूर्यवंशी ने भी मस्तुरी विधानसभा से टिकट मांगा था लेकिन निराशा हाथ लगा।लेकिन एस सी समाज को टिकट मिलने पर कनौजिया सुर्यवंशी समाज में भारी निराशा का भाव है क्योंकि यहां अविभाजित मध्यप्रदेश से ही कांग्रेस पार्टी ने कहा था कि यहां कनौजिया सुर्यवंशी समाज से टिकट जरूर दिया जाएगा। लेकिन लगातार इस समाज का अनदेखा कांग्रेस के द्वारा किया गया जिसे लेकर समाज में गुस्सा व्याप्त है।
अशोक सुर्यवंशी ( राधेश्याम मंजारे,रामअवतार सुर्यवंशी,दाऊराम सुर्यवंशी,उदल सुर्यवंशी,बिन्दा सुर्यवंशी,महेत्तर सुर्यवंशी ) ने बताया कि लगातार हमारे समाज को अनदेखा किया जा रहा है इस बार हमारा समाज एक है और समाज का निराशा और गुस्सा छत्तीसगढ़ के अधिकांश विधानसभा सीट पर कांग्रेस पार्टी पर प्रभाव डाल सकता है।



