बिलासपुर / जिला कार्यालय के राहत शाखा ने फायर वाहन फेब्रीकेशन, उपकरण एवं आपदा से संबंधित सामग्रियों की खरीदी करने के लिए निर्माताओं तथा उनके अधिकृत विक्रेताओं से मोहर बंद निविदाएं आमंत्रित की है। निविदा प्रपत्र जिला कार्यालय के राहत शाखा से 1 हजार नगद भुगतान कर 21 फरवरी को दोपहर 2 बजे तक प्राप्त किये जा सकते है। निविदा बिक्री की अंतिम तिथि 21 फरवरी दोपहर 2 बजे तक, निविदा जमा करने की अंतिम तिथि 21 फरवरी को 3 बजे तक एवं निविदा 21 फरवरी को 4 बजे तक खोली जाएगी।

