बालोद, 17/09/2024: बालोद जिले के ग्राम पंचायत तमोरा में छत्तीसगढ़ मजदूर शक्ति संघ ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। विश्वकर्मा जयंती के शुभ अवसर पर संघ ने यहां एक विशेष शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में मजदूरों के लिए सदस्यता अभियान और श्रमिक सहायता शिविर का शुभारंभ किया गया।
जिला महामंत्री मनीष साहू ने बताया कि इस शिविर का उद्देश्य जिले के सभी मजदूरों को संगठित करना और उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने बताया कि जल्द ही जिले के अन्य ब्लॉक और ग्राम पंचायतों में भी इसी तरह के शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
इस शिविर में संघ के सदस्यों कार्यकर्ताओं सहित श्रमिक भी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

