प्रेस स्वतंत्रता दिवस पर छत्तीसगढ़ सद्भाव पत्रकार संघ की बैठक आयोजित, पत्रकार हितों पर हुआ मंथन

बिलासपुर  3 मई 2025 :— स्वर्गीय डी.पी. चौबे स्मृति प्रेस क्लब ट्रस्ट भवन, बिलासपुर में आज छत्तीसगढ़ सद्भाव पत्रकार संघ की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में प्रदेश अध्यक्ष देवदत्त तिवारी ने सभी पत्रकार साथियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। बैठक में संगठन की गतिविधियों, हाल की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई,
प्रदेश अध्यक्ष देवदत्त तिवारी ने बताया कि हाल ही में बलरामपुर में जिला इकाई का गठन संगठन के लिए एक बड़ी सफलता है। इस दौरे में उनके साथ महासचिव प्रकाश चंद्र अग्रवाल, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष तिलक राज सलूजा  ( भूतपूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष ) ,कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष ध्रुव चंद्रा,प्रदेश मीडिया प्रभारी संतोष मिश्रा शामिल थे। इस दौरान अंबिकापुर, बैकुंठपुर, सूरजपुर जैसे क्षेत्रों में पत्रकारों से मुलाकात कर संगठन के उद्देश्यों और पत्रकार हितों की जानकारी साझा की गई। तिवारी ने विश्वास जताया कि इन क्षेत्रों में भी शीघ्र ही जिला इकाइयों का गठन किया जाएगा।
बैठक में कटघोरा के पत्रकारों द्वारा किए गए स्वागत का जिक्र करते हुए तिवारी ने बताया कि वहां प्रदेश संगठन सचिव फिरत दास महंत के नेतृत्व में एक संक्षिप्त बैठक आयोजित की गई। इस दौरान नवीन गोयल को कोरबा जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया और उन्हें जिले में संगठन के विस्तार की जिम्मेदारी सौंपी गई।

संगठन ने दुर्ग, भिलाई, कुम्हारी, राजनांदगांव और बस्तर जैसे क्षेत्रों में भी पत्रकारों से संपर्क स्थापित कर इकाइयों के गठन की प्रक्रिया शुरू की है। उपस्थित सदस्यों ने पत्रकार हितों के लिए संगठन के साथ मिलकर काम करने का संकल्प दोहराया। बिलासपुर जिले में भी अधिक से अधिक पत्रकारों को जोड़कर संगठन को मजबूत करने पर बल दिया गया।

प्रदेश अध्यक्ष तिवारी ने रायपुर के वरिष्ठ पत्रकार और संगठन के संस्थापक संरक्षक शंकर पांडे के मार्गदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में संगठन पत्रकारों के हित में बेहतर कार्य कर रहा है, जो गर्व की बात है।


बैठक में उपस्थित पत्रकारों ने प्रेस स्वतंत्रता के महत्व को रेखांकित करते हुए संगठन के माध्यम से पत्रकारों के अधिकारों और सुरक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई। संगठन ने पत्रकार सुरक्षा कानून सहित पत्रकार हितों से जुड़े मुद्दों को उठाने का भी निर्णय लिया।

बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष देवदत्त तिवारी कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष तिलक राज सलूजा प्रदेश महासचिव प्रकाश चंद्र अग्रवाल प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र यादव प्रदेश उपाध्यक्ष सुरजीत सिंह चावला,प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रतीक मिश्रा, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष ध्रुव चंद्रा कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव प्रदेश संगठन सचिव सृष्टि सिंह प्रदेश संगठन सचिव भारती यादव प्रदेश मीडिया प्रभारी संतोष मिश्रा, प्रदेश सचिव अनिल श्रीवास, उमाशंकर साहू,ललित गोपाल, अजय, संजय सिंह ठाकुर, शिव तिवारी,अरविंद मिश्रा, धर्मेंद्र निर्मलकर, आदि साथीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *