बिलासपुर :— छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा सूर्यवंशी समाज के पुरोधा स्वर्गीय सखाराम सूर्यवंशी के नाम पर बेलतरा कॉलेज की घोषणा पर सूर्यवंशी समाज ने हर्ष व्याप्त किया है और छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री के नाम पर धन्यवाद प्रेषित किया है। सूर्यवंशी समाज के पदाधिकारी पूर्व पदाधिकारी वरिष्ठ जन आज बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला के निवास सेवा सदन पहुंचकर आभार जताया। सूर्यवंशी समाज के जिला अध्यक्ष नंदकिशोर डहरिया ने कहा कि आज समाज गौवंटित हो रहा है। कॉलेज के नाम के घोषणा से निश्चित ही समाज का नाम आगे बढ़ा है वही महासचिव मनीष सिंगर ने कहा कि समाज में इसकी पहल काफी पहले ही की थी यह मांग समाज द्वारा किया गया है जो आज मुर्त रूप ले रहा है। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष सूर्यवंशी ने भी शासन के प्रति कृतज्ञता जाहिर की तथा कहां की समाज के बारे में भाजपा सरकार को अच्छी तरह से मालूम है वे समाज के निरंतर विकास के लिए और बहुत कुछ देने वाले हैं। विधायक सुशांत शुक्ला आभार मानते हुए कहा कि सूर्यवंशी समाज एक क्रियाशील एकजुट समाज है इस समाज में बहुत कुछ काम करना बाकी है ।प्रदेश का भी नाम रोशन करना है क्योंकि छत्तीसगढ़िया सबसे बढ़िया को चरितार्थ करें । उन्होंने कहा कि यह समाज पंचदेव को मानने वाले समाज है इनकी संख्या अन्य प्रदेशों में भी है । हमने पंचदेव की आशीर्वाद से स्वर्गीय सखाराम कि मूर्ति स्थापना की बात कही। सूर्यवंशी समाज आज फल फूल रहा है एकजुट समाज के पुरोधाओं के नाम पर नामकरण की घोषणा हुआ है अब इनका मूर्त रूप तब होगा जब इस कॉलेज का भवन बनेगा गार्डन बनेगा उनमें शिलालेख में पंचदेव स्वर्गीय सखाराम के नामकरण होगा। वह ऐतिहासिक पल होगा । वचन वध होते हुए कहा कि समाज के उन्नति के बहुत कुछ करना है। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष रहस्य गढ़ेवाल ,सुशील सूर्यवंशी प्रकाश सूर्या, वि आर सत्यार्थी,ताराचंद रत्नाकर, पूर्व महासचिव सखन दर्वे, पूर्व सचिव रहस्य रात्रि, पूर्व परिक्षेत्र सदस्य टी आर लहरें, जिला पंचायत प्रतिनिधि जागरण कश्यप, अरुण कुमार खरे, जगत सोनी, भूतनाथ टैगोर, राजेंद्र लसकर, शिव शंकर, संजय कुमार, विनोद डोंगरे, दुर्गेश सूर्य, राकेश सूर्यवंशी, रामलाल सूर्यवंशी, राजू खरे, महिंद्र, जगत, सत्य प्रकाश, शशिकांत लेसर, रमाकांत सहित सैकड़ो सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भेंट मुलाकात कर आभार जताया।

