बिलासपुर /लंबित पेेंशन प्रकरणों के निपटारे के लिए जांजगीर चांपा जिले के जिला कोषालय कार्यालय में 13 से 14 मार्च तक पेंशन निवारण शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर में संयुक्त संचालक कोष, लेखा एवं पेंशन बिलासपुर संभाग कार्यालय के अधिकारियों द्वारा जांजगीर चांपा जिले के विभिन्न कार्यालयों में लंबित पेंशन प्रकरणों की जांच कर उनका निराकरण किया जाएगा। साथ ही 31 दिसंबर 2020 के पूर्व के लंबित आपत्तिशुदा पेंशन प्रकरणों का प्राथमिकतापूर्वक निराकरण किया जाएगा। संयुक्त संचालक कोष, लेखा एवं पेंशन बिलासपुर संभाग ने कि सभी से शिविर का लाभ लेने कि अपील की है।

