पुलवामा में शहीद हुए जवानों को बच्चों ने किया नमन ..





बेलतरा- आज स्वामी विवेकानंद विद्या मंदिर बेलतरा में पुलवामा में शहीद हुए जवानों को नमन किया गया l बच्चों को पुलवामा में हुए घटना को अच्छे से बताया गया l सभी स्टाफ एवं बच्चों द्वारा अगरबत्ती जलाकर एवं पुष्प अर्पित कर कर पुलवामा में शहीद हुए सभी जवानों का नाम लेकर अमर रहे एवं उनका जयकारा लगाया गया l बच्चों को याद दिलाया गया कि आज के दिन 14 फरवरी 2019 को जैसए मोहम्मद के एक आतंकी ने पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले में विस्फोटक लेकर जा रहे एक वाहन को टक्कर मार दी थी l इस हमले में हमारे देश के 40 जवान शहीद हो गए थे l यह हमारे देश के लिए बहुत ही बड़ा नुकसान रहा और इसकी पूर्ति नहीं किया जा सकता है l पूरे देश में आज के दिन को काला दिवस ब्लैक डे के नाम से मनाया जाता है l आज दिवस के ऊपर बच्चों द्वारा भाषण प्रस्तुत किया गया l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *