बेलतरा में कांग्रेस के 18 पार्षद प्रत्याशियों ने भरा नामांकन, कार्यकर्ताओं में उत्साह

बिलासपुर :— बेलतरा विधानसभा में कांग्रेस ने आगामी नगरीय निकाय चुनावों के लिए जोर-शोर से तैयारियां शुरू कर दी हैं। कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष झगरराम सूर्यवंशी ने जानकारी दी कि उनके 18 पार्षद प्रत्याशी आज नामांकन दाखिल कर रहे हैं। इस मौके पर एक भव्य महारैली का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

सूर्यवंशी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता अब उनके “चाल, चरित्र और चेहरा” समझ चुकी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की जनहितैषी सोच और नीतियों से प्रभावित होकर जनता का समर्थन उनके पक्ष में है।

कार्यकर्ताओं में उमंग और उत्साह देखते ही बन रहा था। महारैली में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए, जिन्होंने प्रत्याशियों को जीत का आशीर्वाद दिया। ब्लाक अध्यक्ष ने कहा कि यह चुनाव बदलाव का संकेत देगा और जनता कांग्रेस को समर्थन देकर क्षेत्र के विकास में सहयोग करेगी।

महारैली के साथ-साथ नामांकन के दौरान प्रत्याशियों ने अपनी एकजुटता और जनता के प्रति सेवा के संकल्प को भी दोहराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *