
बिलासपुर / मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने तखतपुर विधानसभा के अपने प्रवास के दौरान ग्राम बेलपान के नर्मदा कुंड में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की। इस दौरान राजस्व एवं आपदा प्रबंधन एवं बिलासपुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल, संसदीय सचिव एवं तखतपुर विधायक श्रीमती रश्मि आशीष सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अरूण सिंह चैहान, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष श्री प्रमोद नायक, जिला पंचायत सदस्य श्री जितेन्द्र पाण्डेय, श्री विजय केशरवानी सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

