बिलासपुर :— गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय, कोनी में आयोजित 7 वीं छत्तीसगढ़ बटालियन एनसीसी बिलासपुर के दस दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में आदर्श औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) कोनी, बिलासपुर के एनसीसी कैडेटों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान का गौरव बढ़ाया।
शिविर के दौरान आयोजित सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में आईटीआई कोनी के कैडेटों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान तथा सामूहिक गायन प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस प्रशिक्षण शिविर में बिलासपुर संभाग के 16 महाविद्यालयों एवं संस्थानों के एनसीसी कैडेटों ने भाग लिया। प्रतिस्पर्धी वातावरण में आईटीआई कोनी के कैडेटों की उपलब्धि उनके अनुशासन, समर्पण और सतत प्रशिक्षण का परिणाम है। संस्थान के प्राचार्य श्री नवीन कुमार साहू ने कैडेटों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता उनके निरंतर परिश्रम, लगन और उत्कृष्ट टीम भावना का प्रतिफल है। उन्होंने एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट हेमंत सिंह ठाकुर एवं सभी कैडेटों की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की अपेक्षा व्यक्त की।

