
उमलेश जायसवाल बेलतरा: — शुक्रवार को स्वामी विवेकानंद विद्या मंदिर बेलतरा में बाबा साहब अंबेडकर जी का जयंती मनाया गया !जिसमें विद्यालय के बच्चो द्वारा रैली निकाला गया।ग्राम के भीम चौक मे स्थापित डॉ. बाबा साहब अंबेडकर जी की प्रतिमा का पूजा करके एवं प्रसाद वितरण किया गया तत्पश्चात रैली विद्यालय के लिए प्रस्थान हुआ। रैली से आने के बाद विद्यालय में सभी स्टाफ द्वारा बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डाला गया एवं उनका आभार व्यक्त किया गया l अंत में बच्चों को प्रसाद वितरण किया गया। इस उपलक्ष्य में विद्यालय के प्रधान पाठक गगन कौशिक , दुलेश्वर भारती गोस्वामी, शुभम बैशवाड़े, नरेंद्र कुमार गंधर्व ,पूर्णिमा सर्वे, शांति सोनवानी,आरती ओरकेरा,आकांक्षा उईके,नीतू सोरठे वर्षा कश्यप समस्त स्टाफ एवं बच्चे उपस्थित रहे।


