बिलासपुर :— पत्र सूचना कार्यालय, रायपुर द्वारा बिलासपुर में एक दिवसीय क्षेत्रीय मीडिया कार्यशाला ‘वार्तालाप’ का आयोजन किया गया। मुख्य विषय ‘विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ रहा।
केंद्रीय आवासन एवं शहरी विकास राज्य मंत्री तोखन साहू मुख्य अतिथि थे। उन्होंने कहा कि जी-राम-जी (VB-GRAM G) अधिनियम, 2025 ग्रामीण विकास की आधुनिक रूपरेखा है, जो रोजगार गारंटी को 100 से बढ़ाकर 125 दिन करता है, मजदूरी भुगतान साप्ताहिक करता है तथा ग्राम पंचायतों को A, B, C श्रेणियों में विभाजित कर PM गति शक्ति से जोड़ता है।
जिला पंचायत की सहायक परियोजना अधिकारी अनुराधा शुक्ला ने बताया कि मिशन जल सुरक्षा, ग्रामीण इंफ्रास्ट्रक्चर और टिकाऊ संपत्तियों पर फोकस करता है। पारदर्शिता के लिए AI, GPS और बायोमेट्रिक का उपयोग होगा तथा प्रशासनिक व्यय 6% से बढ़ाकर 9% किया गया।
कार्यशाला में तकनीकी प्रस्तुतीकरण और प्रश्नोत्तर सत्र हुआ, जिसमें मीडिया और प्रशासन के बीच तालमेल मजबूत हुआ।

